24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। मंगल ग्रह को लेकर एलन मस्क की महत्वाकांक्षाएं और भी स्पष्ट हो गई हैं। हाल ही में SpaceX का Starship टेस्ट उड़ान के दौरान विफल हो गया, लेकिन इसके महज दो दिन बाद ही मस्क ने एक नई योजना की घोषणा कर अंतरिक्ष जगत को फिर से उत्साहित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि 2026 के अंत तक पहला मानवरहित Starship मिशन मंगल की ओर रवाना होगा और यदि सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो हर दो साल में 2,000 Starship मिशन भेजे जाएंगे ताकि वहां स्थायी मानव बस्ती बसाई जा सके।SpaceX के आधिकारिक सोशल मीडिया चैनलों पर जारी एक वीडियो में मस्क ने Starship के विकास और आगामी अभियानों की विस्तृत समय-सीमा साझा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि 2026 की समयसीमा पूरी तरह Starship की तकनीकी चुनौतियों को पार करने की क्षमता पर निर्भर करेगी, खासकर इन-ऑर्बिट ईंधन भरने की प्रक्रिया, जो अब तक की सबसे जटिल बाधाओं में से एक है।2026 का अंत खगोलीय दृष्टि से एक दुर्लभ संयोग लेकर आएगा जब पृथ्वी और मंगल के बीच सबसे कम दूरी होगी। इस “प्लैनेटरी एलाइनमेंट” की मदद से मिशन का ट्रांजिट टाइम लगभग 7 से 9 महीने तक सीमित रहेगा। यदि SpaceX इस मौके का फायदा नहीं उठा पाती, तो अगला मौका सीधे 2028 में मिलेगा। मस्क ने यह भी बताया कि पहला मिशन Tesla द्वारा बनाए गए ‘Optimus’ ह्यूमनॉइड रोबोट को मंगल पर ले जाएगा, जो भविष्य के मानव मिशनों की पूर्व तैयारी के रूप में कार्य करेगा। इसके बाद के चरणों में असली मानव चालक दल को भेजने की योजना है।हालांकि, Starship की नौवीं परीक्षण उड़ान हाल ही में विफल रही थी, जिसमें उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ईंधन रिसाव के कारण यान नियंत्रण खो बैठा और पृथ्वी पर गिरकर ध्वस्त हो गया। इससे पहले जनवरी और मार्च 2025 में हुए परीक्षण भी उड़ान के शुरुआती क्षणों में विस्फोट के कारण असफल रहे थे। इन परीक्षणों के कारण कैरीबियाई क्षेत्र में हवाई उड़ानों को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट करना पड़ा था।इसके बावजूद, एलन मस्क असफलताओं को सीख और आगे बढ़ने का अवसर मानते हैं। उन्होंने कहा कि हर परीक्षण SpaceX को कीमती डेटा देता है और अगली उड़ानों की दिशा को और सटीक बनाता है। इस बीच, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA भी Starship पर भरोसा कर रही है। NASA का Artemis कार्यक्रम, जिसका उद्देश्य 2027 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को फिर से भेजना है, Starship तकनीक पर आधारित है। मस्क के अनुसार, चंद्रमा पर मानव की वापसी मंगल पर मानव मिशन की पूर्वशर्त है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा नेता के बेटे पुलकित आर्य समेत तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट का फैसला 2 साल 8 महीने बाद आया भारतीय विमान गिरने के सवाल पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बड़ा बयानः सवाल विमानों की संख्या का नहीं, कारण और सीख का है