24 News Update उदयपुर. मुस्कान वरिष्ठ नागरिक क्लब (यूथ रिविजिटेड ) साप्ताहिक विशेष में “एक शाम गीतों व ग़ज़लों के नाम” आयोजित हुआ जिसमे 23 सुरमई प्रस्तुतियों ने समां बंधा |मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की हाल ही मैं सदस्यों के सहयोग से लिये गये कराओके म्यूजिक सिस्टम ने सदस्यों मैं प्रस्तुतिया देने का नया जोश भर दिया | संचालक डॉ नरेश शर्मा ने बताया कि उपलब्ध समय अवधि में 35 में से 23 प्रस्तुतियां ही संभव हो पाई जिनका चयन चिट निकाल कर के के त्रिपाठी व सूरजमल पोरवाल द्वारा पारदर्शिता से किया गया | एम पी माथुर ने सभी प्रस्तुति को बराबर तीन मिनिट या दो अंतरे तक सीमित करते हुए सौहार्द पूर्वक अनुशासन बनाया |ईश वंदना के पश्चात् पर्चियों के आधार पर प्रस्तुतियों मैं नयनकुमार बडवा ( ये जो मोहब्बत है), दिलीप गबरानी ( चिट्ठी आई है), मधुबाला पंडित ( दीवाना हुआ बादल), मधु वर्डिया ( एक तेरा साथ), कुसुम त्रिपाठी (तुम अपना रंज- ओ- ग़म), शांति लाल गोदलिया ( पल पल दिल के पास), सपना वर्मा ( न दिन को सुकून है), मंजू सनाढ्य (जाने क्या तूने कही), एस. डी . कौशल ( जरा सुन हसीना), पराग सिंह भाटी ( बहारों से कह दो), मंजू गर्ग (दुनिया बनाने वाले), अशोक जोशी (तुम मुझे यूं), नीलिमा बेस (चलो इक बार), हेमा जोशी( है अपना दिल), नलिनी बंधु (रहें न रहें हम), महेंद्र सिंह खींची (ऐ मेरे प्यारे वतन), उम्मीद सिंह (सी हंसा), एम .पी .माथुर (ऐ जज़्बाए दिल), के. के. त्रिपाठी ( कोई सागर दिल को), अम्बा लाल साहू (जीवन से भरी), भगवान दस खिलवानि ( आप के हसीन रुख), तथा कमल जुनेजा ( चंद आहें भरेगा)| कार्यक्रम के बीच नए सदस्यों का परिचय व स्वागत अभिनंदन भी किया गया। राष्ट्र गान के पश्चात कार्यक्रम समाप्त हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नौतपे के दूसरे दिन निकली धूप,बारिश के बाद ठंडक, 27 और 28 मई को उदयपुर में बरसात का अलर्ट आमजन में भय : चोर आए, शोर मचाने पर भाग गए, घर पर सीसीटीवी लगवाए तो फिर आए और बाइक लेकर चले गए