24 News Update उदयपुर। नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने में गंभीर है, आयुक्त खन्ना द्वारा बार-बार शहरवासियों के साथ-साथ व्यापारी वर्ग से भी अपील की गई है कि प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें फिर भी कई व्यापारी अभी तक प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग कर रहे हैं एवं बेच रहे हैं। इसी को लेकर बुधवार को निगम द्वारा एक बार फिर औचक कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल से भी अधिक मात्रा में प्लास्टिक की थैली एवं कार में प्लास्टिक थैली रखकर बेचने के जुर्म में निगम द्वारा पहली बार कार को भी जब्त किया गया है।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरिबेग के भण्डारण, विक्रय एवं उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया हुआ है। उदयपुर शहर में बढ़ते हुए प्लास्टिक केरिबेग उपयोग को देखते नगर निगम उदयपुर द्वारा अभियान के तहत बुधवार निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी ने मय जाब्ते सविना सब्जी मण्डी पहुंचे। जहां सब्जी मण्डी के बाहर सरस पार्लर के सामने रोड़ पर लोहे के केबिन पर जमना साहु उपस्थित मिली। साहु द्वारा केबिन में प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग सब्जी बेचने वाले थैला चालक व अन्य ग्राहको को विक्रय के लिए रखे हुए थे। केबिन की तलाशी सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग को प्लास्टिक के 3 बैग में भरा गया जिनका वजन 84 किलो 100 ग्राम हुआ जिसे जब्त करने की कार्यवाही की गई। इसी के साथ टीम द्वारा सविना सब्जी मण्डी क्षेत्र में ही एकलिंग नाथ सब्जी भण्डार में अजय सचदेवा द्वारा ग्राहको को प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग में ग्राहको को फल व सब्जी भरकर विक्रय की जा रही थी। तलाशी पर 5 किलोग्राम प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किये गये।प्रतिबंधित प्लास्टिक को बेचते कार को किया जब्त।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार टीम द्वारा सविना सब्जी मण्डी सरस पार्लर के बाहर ही एक कार जिसका नम्बर RJ-27 CL7566 था जिसमें प्रतिबन्धित सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का विक्रय किया जा रहा था, सूचना पर टीम कार के पास पहुंची। कार के पास एक व्यक्ति मिला जिसने पुछताछ पर अपना नाम राहुल बाबेल बताया। बाबेल की कार में प्रतिबन्धित प्लास्टिक की सूचना पर कार के पिछे की सीट पर प्लास्टिक कट्टो के ऊपर कपडे की बेडशीट से ढक रखा था। कार की तलाशी लेने पर कार के पिछे की सीट पर रखे प्लास्टिक कटटो में काले, हरे व सफेद रंग की सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग मिले। कार के पिछे डिक्की में प्लास्टिक कैरी बैग के पैकेट मिले। सभी प्लास्टिक कैरी बैग बाहर निकाल कर प्लास्टिक कटटो में भरे गये जिनका वजन 91 किलो 200 ग्राम हुआ। प्लास्टिक कैरी बैग व प्लास्टिक कैरी बैग परिवहन में उपयोग ली जा रही कार दोनों को जब्त किया गया।लगातार जारी रहेगी कार्यवाही ।नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा है कि निगम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जाएगी। यदि किसी भी व्यक्ति अथवा व्यापारी द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग या बेचान किया जाता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार सख्त कार्य की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation भाजपा उदयुपर की ऑन लाईन बैठक का आयोजन, मन की बात में अधिक से अधिक हो जनभागीदारी उदयपुर में भारत-तिब्बत सहयोग मंच महिला विभाग ने मनाया “रक्षा संकल्प कार्यक्रम”, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश