उदयपुर, 18 अक्टूबर। शहर में मुख्य सड़कों पर दुकानों के बाहर टेंट लगाकर रास्ता घेरने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को शोभागपुरा क्षेत्र में निगम की टीम ने शिवगौरा मिठाई की दुकान और फ्यूजन मोबाइल शोरूम के बाहर लगाए गए टेंट हटाए। निगम के अनुसार, दुकानों के बाहर सड़क पर 10 से 20 फीट तक टेंट लगाने से यातायात प्रभावित हो रहा था और आमजन को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही थी।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी तरह का स्थायी या अस्थायी अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। दुकानों के बाहर टेंट लगाने या सामान रखकर रास्ता बाधित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। निगम का कहना है कि सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना और यातायात सुचारू बनाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।

दोबारा अतिक्रमण किया तो जेसीबी से हटेंगे टेंट

आयुक्त खन्ना ने चेतावनी दी कि रविवार को श्रमिकों की मदद से टेंट हटाए गए हैं। इसके बाद भी यदि दुकानदार सार्वजनिक मार्ग पर अवैध रूप से टेंट लगाते हैं, तो अगली कार्रवाई में जेसीबी का इस्तेमाल किया जाएगा। टेंट को नुकसान पहुंचने की स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार और टेंट मालिक की होगी।

आयुक्त ने कहा कि एक दुकान के बाहर अतिक्रमण होने से दूसरे दुकानदार भी ऐसा करने लगते हैं। इससे सड़कें धीरे-धीरे संकरी होती जाती हैं और वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी होती है। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकान की निर्धारित सीमा में रहकर व्यवसाय करने तथा टेंट संचालकों से सड़क सीमा में टेंट नहीं लगाने की अपील की।

महापौर बोले—दुकानों के बाहर जगह घेरने से ग्राहकों को होती है परेशानी

महापौर पारस सिंघवी ने व्यापारियों से अपील की कि वे दुकानों के बाहर अवैध रूप से सामान या टेंट लगाकर सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करें। इससे न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए उपलब्ध जगह भी कम हो जाती है।

महापौर ने कहा कि ग्राहकों को खरीदारी के लिए सुविधाजनक वातावरण देना व्यापार के हित में है। यदि दुकानों के बाहर पार्किंग की जगह घेर ली जाएगी, तो ग्राहकों को वाहन खड़े करने में परेशानी होगी। ऐसी स्थिति में वे खरीदारी के लिए दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों या बड़े शॉपिंग मॉल का रुख कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त सड़कें, सुचारू यातायात और पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था शहर के विकास के साथ व्यापार के लिए भी जरूरी हैं। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading