खिलाड़ियों को मिलेगी राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान – गजपाल सिंह राठौड़ 24 News Update उदयपुर। सांसद खेल महोत्सव 2025 को लेकर शुक्रवार को पटेल सर्कल स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, खेल महोत्सव के मंडल संयोजक, सहसंयोजक ने शिरकत की।कार्यशाला के मुख्य अतिथि जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा खेल के माध्यम से समाज को जागृत करने का सुंदर अवसर है। विकसित भारत के लिए यह आवश्यक है। प्रारंभ में जानकारी देते हुए सांसद मन्नालाल रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से पूरे देश के खिलाड़ियों को जोडने का प्रयास किया है। खेल महोत्सव का आगाज आगामी 21 सितम्बर को होगा, इसके अन्तर्गत ग्राम पंचायत, वार्ड, मंडल एवं लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। इस योजना के अनुसार पांच आधुनिक एवं 5-6 परंपरागत खेलों को लेकर यह आयोजन होगा। इन आयोजन से समाज की सामाजिक समस्या एवं उत्साह के साथ विकसित भारत 2047 के लिए कार्य करने की भावना जागृत होगी। प्रतियोगिता का समापन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंति पर किया जायेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा जिसकी अंतिम तिथि 20 सितम्बर है। प्रतियोगिता में परम्परागत खेलों पर अधिक ध्यान दिया गया है जिसके तहत कबड्डी, रस्सा कस्सी, चम्मच दौड, 100 मीटर दौड, वरिष्ठ जन के लिए 50 मीटर दौड़, तीरंदाजी, रिले दौड, बैडमिंटन, फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि खेल महोत्सव को एक आंदोलन के रूप में आयोजन करने की जरूरत है जिसमें हर वर्ग की भागीदारी हो। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि अनुशासन पार्टी की पहली सीढ़ी है इसका हर समारोह एवं आयोजन में ध्यान रखे, यही हमारी पहचान है। आगामी 08 तारीख से आयोजन को लेकर मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन किया जायेगा जिससे खिलाडियो को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।सफल आयोजन के लिए चन्द्र शेखर जोशी को सम्पूर्ण लोकसभा क्षेत्र का संयोजक, अमित कलाल को विधानसभा क्षेत्र खैरवाडा, झाडोल, गोगुंदा एवं डॉ. पंकज बोराणा को विधानसभा क्षेत्र उदयपुर एवं उदयपुर ग्रामीण का सहसंयोजक मनोनीत किया गया है। इसमें हर वर्ग की भागीदारी हो इसके लिए हमें प्रयास करना है और मंडल स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन करना हैं । रावत ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। कार्यशाला में मयूर इंदोरिया ने ऑन लाईन प्रोसेज की जानकारी दी।कार्यशाला को राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फुलसिंह मीणा, प्रभारी बंशीलाल खटीक, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, ने बताया कि खिलाडी वार्ड, मंडल, जिला एवं संभाग स्तर पर चयन होगा। वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलेगा। खेल महोत्सव में उदयपुर प्रथम स्थान पर आये ये प्रयास हम सभी को करना है। इस प्रतियोगिता में इंडोर गेम को शामिल करने पर जोर दिया। संचालन महामंत्री देवीलाल सालवी ने किया जबकि आभार देवनारायण धाबाई ने जताया।इस अवसर पर लोकेश द्विवेदी, दिलीप सिंह राठौड, उपाध्यक्ष तख्तसिंह शक्तावत, हंसा माली, जगदीश शर्मा, देवनारायण धाबाई, करण सिंह शक्तावत, दिग्विजय श्रीमाली, महामंत्री पंकज बोराणा, मंत्री प्रकाश अग्रवाल, सिद्वार्थ शर्मा, गिरिश शर्मा, खुशबू मालवीया, अशोक शर्मा, हजारी जैन, तुषार मेहता, डॉ. विजय दलाल, डॉ. ओम पारीक, मिडिया प्रभारी सीमा चम्पावत, अमित सिंह सोलंकी, मंडल अध्यक्ष रूचिका चौधरी, विजय आहुजा, रणजीत दिगपाल, कन्हैया वैष्णव, अमृत मेनारिया, महेश पुरी गोस्वामी, सुनील चौधरी, प्रताप सिंह राठौड, मंडल महामंत्री कुंदन चौहान, राकेश जैन, सुनील जैन, राजमल चितौडा, गिरिराज सालवी, लालुराम डांगी, मांगुसिंह रावत, कमल प्रजापत, सुरेन्द्र सिंह पंवार, सागर यादव, अजय पंवार, राजकुमार शर्मा, अजय पंवार सहित कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव दिये। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन संस्कार कार्यक्रम: भारत विकास परिषद सुभाष शाखा ने तीन विद्यालयों में शिक्षकों और मेधावी छात्रों का किया सम्मान नारायण चिल्ड्रन एकेडमी में गुरुजनों का सम्मान, शिक्षक दिवस पर प्रमाण पत्र और दुपट्टा पहनाकर किया गया अभिनंदन