24 News Update उदयपुर। भारत विकास परिषद, सुभाष शाखा उदयपुर ने गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन संस्कार कार्यक्रम तीन विद्यालयों में आयोजित कर शिक्षक दिवस को विशेष रूप से मनाया।वर्द्धमान पब्लिक स्कूल, सुन्दरवास में 350 छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को उपरना ओढ़ाकर, तिलक कर, श्रीफल भेंट कर और चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राएं पूर्वा प्रजापत, वेदांत व्यास, कुंजल मेघवाल और अक्शा नूर को मोमेंटो, भारत को जानो पुस्तक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रिंसिपल सुनीता पालीवाल, वाइस प्रिंसिपल अनीता गुप्ता तथा परिषद के प्रवीण मेहता, श्याम मठपाल, गोरधन नंदवाना, शोभालाल दशोरा, डॉ. पी.सी. जैन और श्रीमती सुशीला अग्रवाल उपस्थित रहे।सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुन्दरवास (दक्षिण) में 120 छात्रों ने नृत्य-नाटिका, गीत और ग़ज़ल प्रस्तुत कर अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। मेधावी छात्र-छात्राएं चिनू लोहार, तम्मना प्रजापत, ममता प्रजापत और नरसिंह परिहार को मोमेंटो, उपरना, भारत को जानो पुस्तक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल उमा काकड़ा, भावना जैन, दीप्ति द्विवेदी, नफीसा बानो और शमीम खान सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। परिषद से श्याम मठपाल ने स्वरचित कविता सुनाई और अन्य पदाधिकारियों ने भी विचार व्यक्त किए। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम सेकेंडरी स्कूल, सुन्दरवास (उत्तर) में भी मेधावी छात्र-छात्राएं पियूष कुमार, फलक वैष्णव, गजेन्द्र मेघवाल और छवि वैष्णव को मोमेंटो, उपरना, भारत को जानो पुस्तक और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल नरेन्द्र खत्री, इंद्रा कंवर और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में परिषद सचिव शोभा लाल दशोरा ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में डॉ. नगेंद्र प्रसाद शर्मा (पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष) और डॉ. पी.सी. जैन (संस्थापक अध्यक्ष, भारत विकास परिषद सुभाष शाखा, उदयपुर) की गरिमामयी उपस्थिति रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्वश्रेष्ठ अक्षरों का संयोजन है नवकार महामंत्र : जैनाचार्य रत्नसेन सूरीश्वर महाराज सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज 21 सितम्बर से, कार्यशाला का हुआ आयोजन,खेल महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाने की जरूरत: सांसद मन्नालाल रावत