24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। सज्जनगढ की पहाडियों पर लगातार आग की घटनाओं पर सांसद मन्नालाल रावत ने गुरुवार को मौके का दौरा किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस तरह के हालात से निबटने के लिए पहले से पुख्ता व्यवस्था करें। हर साल पहाडियों पर आग की घटनाएं चिंताजनक है।सांसद श्री रावत सुबह सज्जनगढ की पहाडियों पर आग लगने की सूचना मिलने पर मौके के लिए रवाना हुए। इस दौरान कलेक्टर नमित मेहता व वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। हालात का जायजा लेने के बाद सांसद श्री रावत ने आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद लेने का प्रशासन को सुझाव दिया। सांसद ने हेलीकॉटर व्यवस्था के लिए मौके से ही सीएमओ को भी फोन किया। अधिकारियों से चर्चा के बाद सांसद श्री रावत ने कहा कि बार-बार होने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग को जगह-जगह टांके का निर्माण करवाना चाहिए और साथ ही फव्वारा प्रणाली विकसित करनी चाहिए ताकि आग लगने की सूचना पर तत्कालीन मशीनरी काम कर सके। उन्होंने चिंता जताई कि आग लगती है तब पहाडी पर जाने के लिए रास्ते तक नहीं होते। ऐसे में आग बुझाने में काफी वक्त लग जाता है। वन विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि पहाडी पर जाने के लिए वैकल्पिक रास्तों का भी निर्माण करें जिससे ऐसी आपातकालीन घटनाओं के वक्त तुरंत काम किया जा सके। सांसद श्री रावत ने आग बढे नहीं इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांसद मन्नालाल रावत ने सुनी एमपी के मजदूरों की व्यथा, अधिकारियों को भुगतान दिलवाने के निर्देश दिए लघु उद्योग भारती: उद्योग दर्शन में नवाचार, उद्यमिता और ZED सर्टिफिकेशन पर हुई विशेष चर्चा