24 News Update जयपुर। राजधानी जयपुर में शुक्रवार दोपहर जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में अचानक दीवार गिरने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 15 लोग मलबे के नीचे दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र स्थित फिरदौस मस्जिद में दोपहर करीब 2:30 बजे हुई। उस समय मस्जिद में जुमे की नमाज के कारण बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नमाज खत्म होने के बाद जब लोग बाहर निकल रहे थे, तभी पहली मंजिल की बालकनी से जुड़ी दीवार का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया।
हादसे के समय मस्जिद परिसर में करीब एक हजार नमाजी मौजूद थे। दीवार गिरते ही लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य को तेज किया गया।
घायलों को कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छह गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल रेफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों में रुस्तम (40), ईशान (34), खुर्शीद (25), सुहैल (25), इमाम जफर (20) और इकबाल (18) शामिल हैं।
कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर.एस. तंवर के अनुसार कुल 15 घायल अस्पताल लाए गए थे। इनमें से अधिकांश को हल्की चोटें आई थीं, जिन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह घायलों को बेहतर इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नमाज के बाद मस्जिद की पहली मंजिल की बालकनी पर लोगों की भीड़ बढ़ गई थी, जिससे दीवार पर दबाव बढ़ गया। इसी दबाव के चलते दीवार का हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। दीवार के पास कुछ बच्चे और महिलाएं भी बैठी हुई थीं, जो अचानक मलबे की चपेट में आ गईं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading