निंबाहेड़ा में स्वराज 855 प्रोटेक ट्रैक्टर की भव्य लॉन्चिंग, किसानों में दिखा उत्साह 24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) । निंबाहेड़ा क्षेत्र के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों एवं अत्याधुनिक कृषि उपकरणों से जोड़ने की दिशा में पारख ट्रैक्टर एजेंसी द्वारा स्वराज कंपनी के नए एवं अत्याधुनिक मॉडल “स्वराज 855 प्रोटेक” ट्रैक्टर की भव्य लॉन्चिंग समारोहपूर्वक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कंपनी अधिकारी, फाइनेंस प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष एवं युवा उद्योगपति पूरण आंजना रहे। कार्यक्रम के दौरान उनका पारंपरिक स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूरण आंजना ने कहा कि आज का किसान आधुनिक संसाधनों एवं तकनीकी कृषि उपकरणों की सहायता से खेती को लाभकारी और उन्नत बना रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक ट्रैक्टर खेती में समय की बचत, कम लागत एवं अधिक उत्पादन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वराज कंपनी के ट्रैक्टर अपनी मजबूती,बेहतर माइलेज एवं किसानों के भरोसे के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष पहचान रखते हैं। खेती में नई तकनीक का उपयोग किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने का कार्य करेगा। कार्यक्रम के दौरान स्वराज डिवीजन के अधिकारियों ने किसानों को स्वराज 855 प्रोटेक ट्रैक्टर की तकनीकी विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया कि यह ट्रैक्टर शक्तिशाली इंजन, उन्नत हाइड्रोलिक सिस्टम, बेहतर ईंधन क्षमता एवं आधुनिक फीचर्स से लैस है, जो खेतों में हर प्रकार के कृषि कार्यों को आसान बनाएगा। समारोह में किसानों को नए ट्रैक्टरों की चाबियां सौंपकर शुभकामनाएं दी गईं। ट्रैक्टर प्राप्त करने वाले किसानों के चेहरों पर खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया। इन किसानों को सौंपी गई ट्रैक्टर की चाबियांभट्टकोटड़ी निवासी गोपाल पुष्करणा,मारजीवी निवासी पंकज आंजना, भांडी निवासी शम्भू सिंह, निंबाहेड़ा निवासी कन्हैयालाल मीणा,बडोली माधोसिंह निवासी शांतिलाल डांगी एवं केली निवासी रामलाल गायरी को नई ट्रैक्टर चाबियां सौंपकर सम्मानित किया गया। स्वराज डिवीजन के अधिकारी रहे मौजूदकार्यक्रम में स्वराज डिवीजन के जोनल हेड धर्मेन्द्र वशिष्ठ, सीनियर मैनेजर (सेल्स) विनोद सलांकी, मैनेजर इम्प्लीमेंट्स हर्ष पाल एवं मैनेजर सेल्स अजीत शाह उपस्थित रहे। अधिकारियों ने किसानों से संवाद करते हुए आधुनिक खेती में तकनीकी उपकरणों के महत्व पर प्रकाश डाला। पारख ट्रैक्टर एजेंसी परिवार की सक्रिय भूमिकाकार्यक्रम में पारख ट्रैक्टर एजेंसी के प्रोपराइटर मुकेश पारख एवं राजेश पारख,राजू मराठा ने अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन को सफल बनाने में एजेंसी टीम के साक्षी कंवर हाड़ा, विक्रम गुर्जर,उदयलाल तेली, अतुल रावत, रतन अग्रवाल,रमेश गुर्जर, शिवलाल गुर्जर,नानालाल धाकड़ एवं विष्णु कुमावत की विशेष भूमिका रही। फाइनेंस संस्थाओं के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थितकार्यक्रम में सुंदरम फाइनेंस से सतीश धाकड़, महिंद्रा फाइनेंस से नरेश गोस्वामी, बजाज फाइनेंस से विकास, एयू फाइनेंस से कैलाश एवं कोटक फाइनेंस से तौसीफ मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को आसान फाइनेंस सुविधाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि पारख ट्रैक्टर एजेंसी किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उत्कृष्ट सेवाओं के माध्यम से निरंतर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वंडर सीमेंट एवं एस जी ग्रीन लॉजिस्टिक्स के साझा प्रयासों से ग्रीन लाॅजिस्टिक्स की दिशा में महत्वपूर्ण पहल! भीषण अग्निकांड में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान खाक, करीब 45 लाख का नुकसान, नकदी भी जली