राजसमंद। राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सूरतपुरा गांव में मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले का देवगढ़ पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
🔹 25 नवंबर की रात टूटा ताला, उड़ा ले गए मोबाइल और एसेसरीज
प्रार्थी पूरणमल पिता लक्ष्मणलाल सालवी ने 25 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उनकी मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर कई मोबाइल फोन व एसेसरीज चोरी कर ले गए। शिकायत दर्ज होने के बाद मामला गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।
🔹 एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम
जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी राकेश कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी संगीता बंजारा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।
🔹 19-19 वर्ष के तीन युवक पकड़े गए
तलाशी के दौरान पुलिस ने ललित सिंह रावत (19), तुषार सिंह रावत (19) और भरत सिंह रावत (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में तीनों ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि वे “शौक-मौज” के लिए चोरी करते थे, और चोरी का सामान सस्ते दामों में बेचकर मौज-मस्ती किया करते थे।
🔹 अन्य वारदातों का भी हो सकता है खुलासा
तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की पूछताछ की जा रही है, जिसमें और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है।
🔹 कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में—
थानाधिकारी संगीता बंजारा,
उप निरीक्षक अक्षय कुमार,
हेड कॉन्स्टेबल हरि राम,
सूचना अधिकारी सुरेश कुमार,
कॉन्स्टेबल मुकेश कुमार,
मोहित कुमार,
दिनेश कुमार
तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.