24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। निम्बाहेड़ा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जब राज्य सरकार द्वारा बजट में स्वीकृत उप परिवहन कार्यालय, निम्बाहेड़ा का शुभारंभ मंगलवार, 18 नवम्बर 2025 को भव्य समारोह के बीच किया गया। पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन किया।जेके तिराहा स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट तथा पूर्व जिला उपाध्यक्ष ललित प्रकाश शारदा उपस्थित रहे।समारोह के आरंभ में परिवहन विभाग के अधिकारियों क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चित्तौड़गढ़ नेमीचंद पारीक, जिला परिवहन अधिकारी एन.एन. शाह, परिवहन निरीक्षक सतीश कुमार मीणा, विक्रम सालवी, रविन्द्र जुरिया तथा विभागीय स्टाफ ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण से स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन आरटीओ नेमीचंद पारीक द्वारा दिया गया।निम्बाहेड़ा के विकास में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा- विधायक कृपलानीअपने संबोधन में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि निम्बाहेड़ा के लिए उप परिवहन कार्यालय की शुरुआत एक बड़े बदलाव का प्रतीक है। अब क्षेत्रवासियों को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने, नवीनीकरण करवाने, वाहन फिटनेस एवं परमिट से संबंधित कार्यों के लिए चित्तौड़गढ़ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।उन्होंने कहा कि निम्बाहेड़ा जैसे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक थी। आज इस कार्यालय के शुरू होने से लाखों लोगों को सुविधा मिलेगी और समय, धन एवं श्रम की बचत होगी।विधायक कृपलानी ने राजस्थान सरकार के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का निम्बाहेड़ा एवं क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूँ, जिन्होंने निम्बाहेड़ा क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण आवश्यकता को समझते हुए बजट में उप परिवहन कार्यालय की स्वीकृति प्रदान की। साथ ही उप मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस कार्यालय को शीघ्र शुरू करवाने में विशेष रुचि लेकर आमजन को यह बड़ी सौगात देने का कार्य किया।उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यालय स्थानीय युवाओं को रोजगार परामर्श तथा परिवहन से जुड़े कार्यों की पारदर्शिता और सुव्यवस्था बढ़ाने में भी सहायक होगा। कृपलानी ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में परिवहन विभाग से संबंधित अन्य सुविधाओं का भी विस्तार कराया जाएगा।उद्घाटन कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. जे.एम. जैन, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, कमलेश बुनकर, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा, सदर थानाधिकारी संजय शर्मा, नगर मंत्री आशीष बोड़ाना, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी आदि सहित नगर के जनप्रतिनिधि, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, मोटर मालिक, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी संगठन, मीडियाकर्मी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने कार्यालय भवन का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी भी ली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधायक द्वारा सत्यार्थ प्रकाश स्तंभ व अतिथि शाला का उद्घाटन, आर्य समाज के 150 वर्ष पूर्ण होने पर अग्निहोत्र परिवार सम्मान समारोह अवैध पिस्टल व कारतूस सप्लाई के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार