24 News Update निम्बाहेड़ा कविता पारख। राजस्थान सरकार के पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी रविवार को बांसवाड़ा जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहे। इस दौरान कृपलानी के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर पहुंचने पर पूर्व मंत्री धनसिंह रावत, बांसवाड़ा जिलाध्यक्ष पूँजीलाल गायरी, भाजपा नेता हकरू महिड़ा के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया। विधायक कृपलानी ने बांसवाड़ा जिले के भाजपा नेताओं से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ प्रतापगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, चित्तौड़गढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गायरी, श्री सांवलिया जी मंदिर मण्डल ट्रस्ट अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, छोटीसादड़ी के पूर्व उपप्रधान रमेश गोपावत, बम्बोरी सरपंच प्रतिनिधि मुरली मीणा आदि मौजूद रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.