24 News Update निम्बाहेडा कविता पारख। पूर्व कैबिनेट मंत्री , वर्तमान विधायक और निंबाहेड़ा के विकास पुरुष श्रीचंद्र कृपलानी के पंच दिवसीय जन्मोत्सव समारोह के प्रारंभ में शनिवार को मोनीबाबा आश्रम में साधु संतों ग्रामीणों , शिक्षकों ,किसानों और हरि भक्तों ने हरी सेवा विकास संस्थान कमेटी के सदस्यों और चांद खेड़ा के पंच पटेलों के साथ मिलकर कल्पवृक्ष के साथ-साथ पंचफल , पीपल, वटवृक्ष और नीम के पौधों की त्रिवेणी स्थापित की । हरी सेवा विकास समिति मोनी बाबा आश्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश नाथ ने बताया कि शनिवार को शेरे मेवाड़ , श्रीचंद कृपलानी के पंच दिवसीय जन्म महोत्सव के उपलक्ष में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा कमेटी के उपाध्यक्ष पटेल रामरतन जी पुरबिया , महंत दिनेशानंद सरस्वती उर्फ लखन महाराज के आतिथ्य और राजेडू मारवाड़ के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में महात्मा शिवानंद व्यास , नागा बाबा श्रीराम, कमलानंद महाराज और बाल योगी ने मोनी बाबा की समाधि के चारों ओर मोनीबाबा वाटिका निर्माण के क्रम में पंचफल का पौधारोपण किया। इस अवसर पर कल्प वृक्ष प्रेमी डा रवीन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि हमें अपने महापुरुषों, प्रियजनों , आदि का जन्मोत्सव, विवाहोत्सव अथवा कोई भी उत्सव पौधारोपण के साथ ही संपन्न करना चाहिए, तभी हमारी धरती खुशहाल , समृद्ध, और हरी भरी रहेगी । पौधारोपण से पूर्व हरी सेवा एवम विकास समिति के कोषाध्यक्ष एवं पूर्व उपसरपंच ख्यालीलाल पुरबिया, उपाध्यक्ष सागर जी माली , सचिव अरुण जी मालवीय लोहार , उदयलाल कुमावत , आदि ने जो जनता की करें भलाई , श्रीचंद भाई श्रीचंद भाई के नारे लगाकर जननायक एवं लोकनायक श्रीचंद कृपलानी की लंबी उम्र की कामना की पौधारोपण एवं त्रिवेणी स्थापना से पूर्व भक्तों और श्रद्धालुओं ने मोनी बाबा समाधि पर ब्रह्मलीन संत मोनीबाबा के पाद पंकजों की पूजा की। कार्यक्रम के अंत में कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश नाथ ने संतों और अतिथियों का उपरना ओढ़ा कर स्वागत अभिनंदन किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीएम शर्मा के निम्बाहेड़ा में प्रस्तावित दौरे को लेकर एसपी जोशी ने किया तैयारियों का निरीक्षण पिपलखूंट बलात्कार और आत्महत्या प्रकरण मामले में मुख्यमंत्री के नाम निंबाहेड़ा उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन