24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। नगर के अम्बामाता क्षेत्र में गत दिनों आयोजित तीसरे तुलसी विवाह एवं सामूहिक विवाह सम्मेलन के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय धनगर पुरबिया (गाडरी) समाज, मालवा-मेवाड़ द्वारा अहिल्याबाई सर्कल, मण्डी गेट पर आमजन की सुविधा हेतु वाटर कूलर सप्रेम भेंट कर उसका विधिवत लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी उपस्थित रहे, जिनके करकमलों द्वारा वाटर कूलर का लोकार्पण सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने समाज के इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक सरोकार और सेवा भावना के उत्कृष्ट उदाहरण हैं, जो आमजन को सीधे लाभान्वित करते हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पश्चिम मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, भाजपा जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, भाजयुमो नगर महामंत्री डॉ. आशीष टांक, पूर्व नगर मंत्री मुकेश बम, क्रेता व्यापार संघ अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, सचिव अभिषेक वडारा, सुरेश काबरा, हस्तीमल दुग्गड, विजय मारू, मनीष जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के आरम्भ में विधायक श्रीचंद कृपलानी सहित अतिथियों ने देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर धनगर समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें अध्यक्ष रामरतन गुजेला (चांदखेड़ा), कोषाध्यक्ष ख्यालीराम (चांदखेड़ा), सचिव हिरालाल (रानीखेड़ा), राम प्रसाद (दरगपुरा), चंपालाल (निंकुभ), प्रेमचंद (किशनावतो की खेड़ी), अंबालाल (रानीखेड़ा), डालुराम (सरवानिया महाराज), प्रभुलाल (मनासा), पुनमचंद (हाड़ी पीपलिया), हरिराम (रानीखेड़ा), लालराम, भरत (रानीखेड़ा), बद्रीलाल (चांदखेड़ा), घीसालाल (चांदखेड़ा), श्यामलाल (रानीखेड़ा), भीमराज (चांदखेड़ा), गणेशलाल (चांदखेड़ा), गंगाराम (चांदखेड़ा), राजू, शांतिलाल (निंकुभ), अमृतराम (चांदखेड़ा), उदयलाल (हिंता), पृथ्वीराज, हंसराज, सुखलाल, पन्नालाल, शांतिलाल, दिलीप, शिशपाल, पियुष, अंकित एवं महावीर (चांदखेड़ा) प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान समाजजनों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार प्रकट किया।
यह आयोजन अखिल भारतीय धनगर पुरबिया (गाडरी) समाज मालवा-मेवाड़ के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाजजनों की सक्रिय भागीदारी रही।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading