24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपनी विधानसभा के वार्डों का दौरा शुरू किया है। विधायक ने वार्ड 35, 36, 37 एवं 68 में जाकर आम जनता की समस्याएं सुनी और हाथो-हाथ इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्डों का दौरा कर जनसुनवाई कर रहे है। विधायक जैन अपनी विधानसभा के हर वार्ड में जाकर वहां की समस्याओं को सुनेंगे और अधिकारियों के माध्यम से इन समस्याओं का निस्तरण करवाएंगे। विधायक ने शहर विधानसभा में आने वाले 35, 36, 37 एवं 68 वार्ड में शहर विधायक ताराचंद जैन ने वार्ड के सभी नागरिको एवं आमजन के अभाव अभियोग समस्याएं सुनी। इस दौरान वार्डवासियों ने पानी, बिजली, स्वास्थय, सडक़, नाली, सीसी रोड, डामरीकरण, लाईट, अतिक्रमण मुक्त रास्ते, कचरा संग्रहणए जैसी समस्याओं को बताया। समस्याओं को लेकर शहर विधायक जैन ने हाथों-हाथ नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति महेंद्र सिह शेखावत, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, पूर्व पार्षद अरविन्द जारोली, भरत जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक भंवर सुहालका, किरण जगडावत, मीनू कुंवर, पुष्कर डांगी, यश पालीवाल के साथ-साथ नगर निगम अधीक्षण अभियंता मकेश पुजारी, अधिशाषी अभियंता शशिबाला, अभियंता रवि जैन, सुनील प्रजापति, प्रवीण बंसल, आदित्य, प्रभुलाल प्रजापत उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फलासिया में दांत का इलाज कराने आए युवक की संदिग्ध मौत, इंजेक्शन पर उठे सवाल बड़गांव पंचायत क्षेत्र में बोगस मतदाताओं की भरमारः एक ही मकान में 700 मतदाता