24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने अपनी विधानसभा के वार्डों का दौरा शुरू किया है। विधायक ने वार्ड 35, 36, 37 एवं 68 में जाकर आम जनता की समस्याएं सुनी और हाथो-हाथ इन समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शहर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले वार्डों का दौरा कर जनसुनवाई कर रहे है। विधायक जैन अपनी विधानसभा के हर वार्ड में जाकर वहां की समस्याओं को सुनेंगे और अधिकारियों के माध्यम से इन समस्याओं का निस्तरण करवाएंगे। विधायक ने शहर विधानसभा में आने वाले 35, 36, 37 एवं 68 वार्ड में शहर विधायक ताराचंद जैन ने वार्ड के सभी नागरिको एवं आमजन के अभाव अभियोग समस्याएं सुनी। इस दौरान वार्डवासियों ने पानी, बिजली, स्वास्थय, सडक़, नाली, सीसी रोड, डामरीकरण, लाईट, अतिक्रमण मुक्त रास्ते, कचरा संग्रहणए जैसी समस्याओं को बताया। समस्याओं को लेकर शहर विधायक जैन ने हाथों-हाथ नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर पूर्व उपसभापति महेंद्र सिह शेखावत, मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल वैष्णव, पूर्व पार्षद अरविन्द जारोली, भरत जोशी, शक्ति केंद्र संयोजक भंवर सुहालका, किरण जगडावत, मीनू कुंवर, पुष्कर डांगी, यश पालीवाल के साथ-साथ नगर निगम अधीक्षण अभियंता मकेश पुजारी, अधिशाषी अभियंता शशिबाला, अभियंता रवि जैन, सुनील प्रजापति, प्रवीण बंसल, आदित्य, प्रभुलाल प्रजापत उपस्थित थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading