24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। विधानसभा सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा ने महानिदेशक पुलिस जयपुर राजीव शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिला डूंगरपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा रात के समय वाहनों को रोककर पत्थरबाजी और लूट की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।विधायक डेचा ने बताया कि हाल के महीनों में डूंगरपुर जिले में शाम के समय वाहनों को रोककर लूटपाट, पैसा मांगना, इंकार पर मारपीट और वाहनों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं बढ़ी हैं। इससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।उन्होंने कहा कि दोवड़ा थाना एवं सदर थाना क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं अधिक बढ़ी हैं। असामाजिक तत्व अक्सर पावर बाइक का उपयोग करते हैं और कभी-कभी पुलिस के साथ भी भिड़ जाते हैं। विधायक डेचा ने कहा कि इस क्षेत्र में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री बढ़ने से अपराधों में वृद्धि हो रही है। आमजन भयभीत हैं और व्यापारी देर रात बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में स्पेशल फोर्स या टास्क फोर्स नियुक्त की जाए ताकि अपराधियों में भय उत्पन्न हो और आमजन को राहत मिले। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कानूनगो संघ ओबरी कार्यकारिणी गठित, वखारिया अध्यक्ष मनोनीत ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाते एक व्यक्ति को गिरफ्तार, डेटोनेटर-फ्यूज वायर व बैटरी जब्त