24 News Update उदयपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद उदयपुर में पहली बार आगमन पर यूनिवर्सिटी रोड पर सोमवार को स्वागत किया गया। जिला प्रवक्ता विजय दलाल के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में पार्टी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ का भी स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, भाजपा नेता प्रमोद सामर, अतुल चंडालिया, नीरज सामर, पंकज बोराणा, ओम टांक, कपिल शर्मा, यश जोशी, योगेश वैष्णव, अजय व्यास सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और छात्र उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और नारों से प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन किया। बता दे मिथिलेश गौतम उदयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री रह चुके हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.