रिपोर्ट – मनीष प्रजापत 24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। मेवाड़ा प्रजापति समाज उदयपुर कैलाशपुरी चोखला 84 गांव क्षेत्र में अध्यक्ष पद के चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। समाज के 84 गांवों से जुड़े कुल 2800 पंजीकृत मतदाता बैलेट पेपर से मतदान कर तीन साल के लिए अध्यक्ष चुनेंगे। इस बार अध्यक्ष के प्रतिष्ठित पद की दौड़ में सुंदरलाल प्रजापत और प्रकाश प्रजापत आमने-सामने हैं। निवर्तमान युवा संगठन अध्यक्ष कमलेश प्रजापत ने बताया कि, “इस बार चुनाव को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह है। इस चुनाव की खासियत यह है कि मतदाताओं का भौगोलिक निवास वाले क्षेत्र का बहुत ज्यादा विस्तार है। इस क्षेत्र में उदयपुर और राजसमंद जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के गांव शामिल हैं। कुल 84 गांवों का प्रतिनिधित्व करने वाले मतदाता वोट डालने आएंगे।दोनों प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। आज प्रचार के अंतिम दिन सोशल मीडिया से लेकर घर-घर प्रचार तक समर्थकों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। सुंदरलाल प्रजापत और प्रकाश प्रजापत ने अपने समर्थकों के साथ प्रचार के दौरान हर गांव में कम से कम तीन-तीन बार पहुंचकर जनसंपर्क कर चुनाव को नई रंगत दे दी है। ऐसे में समाज की ही नहीं बल्कि सर्व समाज की चुनावों में खासी दिलचस्पी देखी जा रही है। चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने पेंपल्ेट छपवाए और हर वोटर तक व्यक्तिगत अपील पहुंचाई है। गांवों में प्रत्याशियों और समर्थकों का जोश ऐसा जबर्दस्त है कि अंतिम समय तक हर वोट का जोड़ गणित बिठाया जा रहा है। समाज के लिए वादे दोनों ही प्रत्याशियों ने समाज को जोड़कर रखने और समाज में निचले आर्थिक पायदान पर खड़े अपनों तक पहुंचने व उनके विकास के लिए कार्य करने का वादा किया है। प्रत्याशियों का कहना है कि 84 गांवों को जोड़कर संगठन को मजबूती दी जाएगी। अंतिम पंक्ति तक के लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाया जाएगा। यह सामाजिक कार्य करेगी कार्यकारिणी अध्यक्ष के चयन के बाद कार्यकारिणी का गठन होगा जो समाज के हित में कई कार्य करेगी। इसमें सामूहिक विवाह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन, क्रिकेट टूर्नामेंट, करियर गाइडेंस और महिला संगठन का मनोनयन, सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे गरबा आयोजन, मेहंदी प्रतियोगिता, युवाओं के लिए ब्लड डोनेशन कैम्प, शैक्षिक कार्य और वृक्षारोपण को बढ़ावा सहित कई कार्य शामिल हैं।पिछली कार्यकारिणी की सक्रियतानिवर्तमान हुई कार्यकारिणी सहित अब तक कार्यकारिणी ने समाज के युवाओं ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। पांच ब्लड डोनेशन कैंप जैसे बड़े आयोजन, कई क्रिकेट टूर्नामेंट, महिलाओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता, गरबा आयोजनसामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन, वृक्षारोपण अभियान सहित अन्य आयोजन हुए।चुनावी प्रक्रिया और व्यवस्थाएंमतदान कैलाशपुरी स्थित मां श्री श्रीयादे कुलदेवी मंदिर परिसर (एकलिंगजी की नगरी) में होगा। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, मतगणना शाम 6 से 7 बजे तक होगी। चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। चार बूथ बनाए गए हैं, प्रत्येक बूथ पर लगभग 700 मतदाता। दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने पोलिंग एजेंट तैनात कर दिए हैं। मतदाता सूची में आधार नंबर दर्ज है, उसके बिना वोट नहीं दिया जा सकेगा।18 वर्ष से ऊपर हर मतदाता ने ₹10 की पर्ची कटवाकर नाम दर्ज कराया है।चुनाव अधिकारी और पारदर्शिताचुनाव अधिकारी समाज के दूसरे चौखलों से बनाए गए हैं। इनमें कुछ रिटायर्ड टीचर, आरआई, पटवारी और राजकीय अधिकारी शामिल हैं। चुनाव समिति को उम्मीद है कि कुल 1500 से 2500 वोट पड़ सकते हैं,। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मदार बड़ा तालाब छलका, फतहसागर झील का जलस्तर तेजी से बढ़ा, उदयसागर के गेट बंद लेकसिटी सीनियर सिटीजन क्लब एवं मॉर्निंग योगा क्लब का ध्वजारोहण कार्यक्रम