24 News Update उदयपुर। वीरता, स्वाभिमान और त्याग की प्रतीक मेवाड़ की धरती शुक्रवार को उस समय करणी चेतना की साक्षी बनी, जब श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना उदयपुर पहुंचे। उनके आगमन पर करणी सैनिकों ने पारंपरिक सम्मान और जोशीले उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया।शहर में स्वागत का क्रम भुवाणा चौराहे से एकलिंगपुरा तक चला, जहां जगह-जगह करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और नारेबाजी के साथ उनका अभिनंदन किया। भुवाणा चौराहे पर संभाग प्रभारी डॉ. परमवीर सिंह दुलावत और जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में करणी सैनिक एकत्र हुए। इस अवसर पर महिपाल सिंह मकराना को मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर, पुष्पमाला अर्पित कर तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया, जो राजपूत परंपरा और सम्मान का प्रतीक माना जाता है।इसके पश्चात प्रतापनगर चौराहे पर भी करणी सैनिकों द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया गया। यहां से वे कानपुर खेड़ा स्थित रॉयल स्टेडियम पहुंचे, जहां देवड़ा नोबल्स सोसायटी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।इस दौरान बातचीत में महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि “मेवाड़ केवल एक भूभाग नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या और स्वाभिमान की जीवंत परंपरा है। यह वही धरती है जिसने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की। ऐसी पवित्र भूमि पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।”महापुरुषों के सम्मान को लेकर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जो भी महापुरुषों का अपमान करेगा, उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ेगा। “महापुरुषों के विरुद्ध अपशब्द बोलने वालों पर लगाम लगाने की ताकत करणी सेना में है,” उन्होंने कहा।संगठनात्मक विस्तार की भी घोषणा की गई। संभाग प्रभारी डॉ. परमवीर सिंह दुलावत ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उदय सिंह देवड़ा को श्री राजपूत करणी सेना, उदयपुर संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इस दौरान उदय सिंह देवड़ा का पारंपरिक रूप से सम्मान भी किया गया।कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खींची, बंगाल प्रदेश अध्यक्ष के.पी. सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह देवड़ा, जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह, जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में करणी सैनिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान संगठनात्मक एकता, परंपरा और सामाजिक चेतना का संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation माँ सरस्वती जन्मोत्सव पर विद्या निकेतन में विद्यारंभ संस्कार सम्पन्न विराट हिन्दू सम्मेलन की तैयारी को लेकर महिला शक्ति की बड़ी बैठक, कलश यात्रा में 1100 कलश का लक्ष्य