24 News Update उदयपुर, 25 अप्रैल। जिले में वर्षों पुराने मामलों को सुलझाने के अभियान के तहत उदयपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोगुन्दा थाना पुलिस ने 11 साल पुराने लूटकांड में फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल स्वरूप मेवाड़ा और वृत गिर्वा के पुलिस उप अधीक्षक गोपाल चंदेल द्वारा की गई।पुलिस के अनुसार, 11 साल पहले ईनोवा कार में सवार बदमाशों ने नगदी और कीमती सामान से भरी गाड़ी को निशाना बनाते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।गोगुन्दा थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मालाराम (63) पुत्र गोर्वधनराम, निवासी फिटकासनी, बाबलो का बास, थाना कुड़ी भगतासनी जिला जोधपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपी पिछले कई वर्षों से अपनी पहचान छिपाकर इधर-उधर ठिकाने बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई थी।इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी मालाराम लंबे समय से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब इस बहुचर्चित लूटकांड की कड़ियां और खुलने की संभावना जताई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पीसी रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे वारदात में शामिल अन्य पहलुओं और संभावित साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पूरी कार्रवाई में हैड कांस्टेबल जालम सिंह की विशेष भूमिका रही, जबकि कांस्टेबल सत्यनारायण और कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने भी टीम के साथ मिलकर अहम योगदान दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिल्पग्राम में श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश, सभी ने ली स्वच्छता की शपथ महालक्ष्मी ज्वैलर्स के बाहर चाकूबाजी का 24 घंटे में खुलासा: निम्बाहेड़ा से आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू-बाइक बरामद