24 News Update उदयपुर । जिला पावरलिफ्टिंग संघ, उदयपुर के तत्वावधान में रविवार, 14 सितंबर को लवकुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर हाल ही में दावणगिरी (कर्नाटक) में संपन्न राष्ट्रीय सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों एवं कोचों का सम्मान भी किया जाएगा।जिला पावरलिफ्टिंग संघ के अध्यक्ष दिनेश श्रीमाली ने बताया कि दावणगिरी में आयोजित चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सीनियर महिला वर्ग के 84 किग्रा से अधिक भार वर्ग में नीलम डांगी ने स्वर्ण पदक, सीनियर पुरुष वर्ग के 59 किग्रा भार वर्ग में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव साहू ने कांस्य पदक, जूनियर पुरुष वर्ग के 105 किग्रा भार वर्ग में युद्धवीर सिंह राठौड़ ने स्वर्ण पदक और सब-जूनियर बालिका वर्ग के 47 किग्रा भार वर्ग में मानसी रावत ने रजत पदक जीता।इसके साथ ही राजस्थान पुरुष टीम के कोच विनोद साहू तथा राज्य महिला टीम की कोच और महाराणा प्रताप पुरस्कार प्राप्त माला सुखवाल को भी सम्मानित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कल्पवृक्ष रीडिंग क्लब की ऑनलाइन वर्कशॉप संपन्न: पुस्तक समीक्षा का नया दृष्टिकोण 70 फीट रावण और 100 फीट सोने की लंका बनेगी आकर्षण का केंद्र, 77वां विजयादशमी महोत्सव 2 को गांधी ग्राउंड में