24 News Update मावली। प्रधानमंत्री स्कूल मावली जंक्शन परिसर में मावली एवं खेमली ब्लॉक की संयुक्त ब्लॉक निष्पादन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। बैठक में दोनों ब्लॉकों के सभी पीईईओ, यूसीईईओ, प्रधानाचार्य, प्रथम सहायक एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जुलाई माह की समीक्षा एवं आगामी शैक्षणिक नियोजन पर चर्चा की गई। इस अवसर पर खंड कार्यालय से एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चौधरी, सहायक लेखाधिकारी आशीष कुमावत, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, पंकज जोशी, चुन्नीलाल अहीर, विशेष शिक्षक राधेश्याम, प्रमोद कुमार गुप्ता एवं कमल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।मुख्य चर्चित बिंदुबैठक में “हरियालो राजस्थान”, शाला दर्पण रैंकिंग, प्रवेशोत्सव, स्टाफ व विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति, आधार-जनआधार प्रमाणीकरण, यू-डाईस, ज्ञान संकल्प पोर्टल, इस्पायर अवार्ड योजना एवं नवोदय प्रवेश परीक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने राज्य सरकार की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावी रूप से जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए उपस्थित कार्मिकों को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विद्यालयों में साफ-सफाई, वृक्षारोपण, नामांकन वृद्धि सहित अन्य समग्र शैक्षिक गतिविधियों की भी समीक्षा की। प्रकाश चंद्र चौधरी ने प्रवेशोत्सव, मिड डे मील योजना, कक्षा 5वीं व 8वीं की पूरक परीक्षा, आयरन टेबलेट वितरण, हेल्थ व वैलनेस कार्यक्रम, वर्कबुक की शाला दर्पण पोर्टल पर एंट्री व नवोदय विद्यालय आवेदन पत्र प्रक्रिया** पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी ने यू-डाईस अपडेट, शाला संबलन, ब्लॉक रैंकिंग, ज्ञान संकल्प पोर्टल और छात्रवृत्तियों की जानकारी साझा की। आशीष कुमावत ने वित्तीय अनुदान, भामाशाह द्वारा प्रदत्त सामग्री की स्टॉक एंट्री, लेखा विषयक प्रक्रियाओं एवं बजट प्रबंधन को लेकर विस्तार से जानकारी दी।वृक्षारोपण लक्ष्य पर भी चर्चाब्लॉक वृक्षारोपण प्रभारी सोहनलाल बुनकर ने मावली एवं खेमली ब्लॉक के वृक्षारोपण लक्ष्यों की वर्तमान स्थिति और उपलब्धि की जानकारी दी। बैठक में पीईईओ सिंधु उमेश माहेश्वरी एवं पलाना खुर्द के पीईईओ प्रवीण सिंह नैगी ने भी अपने विचार साझा किए। इस दौरान वाकपीठ समिति की ओर से प्रधानाचार्य प्रतिनिधियों ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं समस्त स्टाफ को वाकपीठ कार्यक्रम में आमंत्रित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महिला कर्मचारियों ने वीसी पर लगाए गंभीर आरोप, वीसी बोलीं-मेरे आवास पर किसी ने नहीं दी सेवाएं, पहले प्रूफ दो, फिर बात करो!!!! सावन के दूसरे सोमवार महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पालकी में विराजे महाकाल, वन भ्रमण के साथ भक्तों ने किया जलाभिषेक