उदयपुर जिले की तीन बैठकों एवं 50 से अधिक गांवों के प्रबुद्धजन और वरिष्ठजन हुए शामिल 24 News Update उदयपुर/सलूम्बर, 4 जुलाई। औदिच्य सेवक ब्राह्मण समाज, उदयपुर के अंतर्गत जावद-वेलवड़ी बैठक के उथरदा गांव में शनिवार को भव्य गंगा प्रसादी का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन समाज के दुर्गाशंकर औदिच्य, कालूलाल औदिच्य एवं सुरेश औदिच्य द्वारा सनातन धर्म की पवित्र चारधाम यात्रा (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ धाम) सकुशल पूर्ण कर सपरिवार गांव लौटने के उपलक्ष्य में किया गया।प्रवक्ता प्रेम औदिच्य अडिन्दा व हितेश औदिच्य उथरदा ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अवसर पर समाज की एकजुटता और उत्साह का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में उदयपुर जिले की आट मेवाड़, पाणून्द, जावद-वेलवड़ी तथा नौ गांव ईडाणा से जुड़े 50 से अधिक गांवों के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं वरिष्ठ समाजजनों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं वरिष्ठजनों ने चारधाम यात्रा पूर्ण कर लौटे तीनों परिवारों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनकी मंगलमय यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। आयोजन समिति ने बताया कि इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का उद्देश्य चारधाम यात्रा से प्राप्त आध्यात्मिक ऊर्जा, पुण्य और आशीर्वाद को समाज के सभी लोगों के साथ साझा करना था। इस दौरान वरिष्ठ समाजजनों ने तीनों परिवारों को शुभाशीष प्रदान करते हुए समाज में धार्मिक परंपराओं के संरक्षण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का संदेश दिया। लगभग 50 से अधिक गांवों के समाजबंधुओं की उपस्थिति से यह आयोजन एक विशाल सामाजिक मिलन समारोह का रूप ले गया, जिसने औदिच्य सेवक ब्राह्मण समाज की एकता, पारस्परिक भाईचारे और सनातन संस्कृति के प्रति गहरी आस्था को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में दुर्गाशंकर, कालूलाल एवं सुरेश औदिच्य सहित उनके परिवारों ने पधारे सभी समाजबंधुओं, अतिथियों एवं वरिष्ठजनों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पति सहित ससुराल पक्ष पर जेवर गिरवी रख धोखाधड़ी का आरोप, मामला दर्ज