24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस में बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 52 पुलिस निरीक्षकों (CI) को पदोन्नत कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय के आदेश के तहत इन अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न जिलों और महत्वपूर्ण इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।इस फेरबदल में कई अधिकारियों को संवेदनशील और प्रमुख शाखाओं में तैनाती दी गई है। नरपत सिंह चारण को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जयपुर में डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, महावीर सिंह यादव को स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) जयपुर में जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह रविन्द्र कुमार और मुकेश शर्मा को राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) जयपुर में उप पुलिस अधीक्षक के पद पर लगाया गया है। साइबर क्राइम शाखा में भी कई अहम पोस्टिंग की गई हैं, जिनमें रामनिवास मीणा को अलवर, मदन लाल को प्रतापगढ़, आनंद कुमार को श्रीगंगानगर, बुद्धाराम को बाड़मेर, पुरुषोत्तम महरिया को भरतपुर और निरंजन प्रताप सिंह को जालोर में साइबर क्राइम DSP बनाया गया है। 1137Download Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सात एडीजीपी को सौंपी गई रेंजों की कमान, कानून-व्यवस्था की करेंगे सीधी निगरानी वसुंधरा राजे के फर्जी लैटर केस में चार आरोपियों को जमानत, AI वीडियो बनाकर किया था वायरल