24 News Update. उदयपुर, 2 अक्टूबर। उदयपुर, 02 अक्टूबर। प्रतापनगर थाना पुलिस और डीएसटी ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13.01 ग्राम एमडीएमए के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में एएसपी उमेश ओझा और डीएसपी छवि शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव तथा डीएसटी प्रभारी पुलिस निरीक्षक भरत योगी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जसवंत पिता शांतिलाल (29) निवासी धोबी मोहल्ला, करूकड़ा, भादसौड़ा, चित्तौड़गढ़ ने पूजा पत्नी नरेश (33) निवासी शिवनगर, दक्षिणी सुंदरवास, प्रतापनगर, उदयपुर से 13.01 ग्राम एमडीएमए खरीदा था। पूजा वर्तमान में हाउसिंग बोर्ड, सी-क्लास कॉलोनी, प्रतापनगर में रह रही थी। पुलिस ने मौके से एमडीएमए और तस्करी में प्रयुक्त कार बरामद की। इस संबंध में प्रतापनगर थाने में प्रकरण संख्या 546/2026, धारा 8/22 और 8/29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज के संबंध में पूछताछ कर रही है। कार्रवाई में थानाधिकारी अजय सिंह राव, डीएसटी प्रभारी भरत योगी, एसआई अशोक सिंह, एसआई योगेश, हेड कांस्टेबल भंवरलाल, हितेंद्र, जितेंद्र, मुकेश, पवन, कय्यूम, थाना प्रतापनगर के हेड कांस्टेबल राजूराम, कांस्टेबल भारमल राम, कमलेश कुमार और महिला कांस्टेबल निर्मला कंवर शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान स्टेट सिलेक्शन में उदयपुर की गौरी शर्मा का जलवा, ओपन वुमेंस सिंगल्स का खिताब जीता 72 घंटे में पानी सप्लाई तो बिल भी घटाएं : ग्राहक पंचायत