24 News Update उदयपुर। प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र 2026-27 शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग ने नया कैलेंडर जारी करते हुए छुट्टियों, परीक्षाओं और स्कूल संचालन में कई अहम बदलाव किए हैं।नए कैलेंडर के अनुसार, इस बार सर्दी और गर्मी की छुट्टियों के साथ-साथ स्कूलों के इवेंट्स के समय में भी बदलाव किया गया है। अब जयंती या विशेष दिवस के कार्यक्रम हाफ डे के बजाय प्रार्थना सभा या पहले पीरियड तक ही सीमित रहेंगे, इसके बाद नियमित कक्षाएं संचालित होंगी।इस सत्र में कुल 121 दिन अवकाश रहेंगे, जिसमें 52 रविवार और 69 अन्य सरकारी छुट्टियां शामिल हैं। वहीं 244 दिन स्कूल संचालित होंगे। पिछले सत्र की तुलना में 8 सार्वजनिक छुट्टियां कम की गई हैं। गर्मी-सर्दी की छुट्टियों में बदलावगर्मी की छुट्टियां 17 मई से 20 जून तक रहेंगी और 22 जून से स्कूल दोबारा खुलेंगे। पहले स्कूल 1 जुलाई से खुलते थे। सर्दी की छुट्टियां 1 से 10 जनवरी तक निर्धारित की गई हैं। दीपावली अवकाश 4 से 15 नवंबर तक रहेगा। मार्च में 8 से 20 मार्च तक वार्षिक परीक्षाएं होंगी और 25 मार्च तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।सप्लीमेंट्री एग्जाम 8 से 10 अप्रैल तक होंगे। फर्स्ट टेस्ट 13 से 15 मई, सेकंड टेस्ट 17 से 19 अगस्त और थर्ड टेस्ट 17 से 19 दिसंबर तक होंगे। हाफ ईयरली एग्जाम 15 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होंगे।इसके अलावा प्रिंसिपल को मिलने वाली छुट्टी अब 2 दिन से घटाकर 1 दिन कर दी गई है। डिजिटल एजुकेशन पर जोर, स्कूलों में आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लास को बढ़ावा। नो बैग डे, बालसभा और पीटीएम नियमित होंगी। हर महीने ‘शक्ति दिवस’ पर आयरन की गोलियां वितरित की जाएंगी। महीनेवार खास बातेंअप्रैल: 23 दिन स्कूल, 15 अप्रैल तक रिजल्टमई: 17 मई से छुट्टियां, 14 दिन स्कूलजून: 22 जून से स्कूल, केवल 7 दिन संचालनजुलाई: सबसे ज्यादा 27 दिन स्कूल, कोई अतिरिक्त अवकाश नहींअगस्त: सेकंड टेस्ट और खेल प्रतियोगिताएंसितंबर: शिक्षक सम्मेलन व लगातार 5 दिन अवकाश का संयोगअक्टूबर: स्कूल टाइम बदलेगा, हाफ ईयरली एग्जामनवंबर: दीपावली के कारण सिर्फ 14 दिन स्कूलदिसंबर: 25 दिन स्कूल, सिर्फ क्रिसमस अवकाशजनवरी: 1 से 10 जनवरी सर्दी की छुट्टियांफरवरी: 23 दिन स्कूल, बोर्ड परीक्षाएंमार्च: फाइनल एग्जाम और 25 मार्च को रिजल्ट Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हत्याकांड में 4 संदिग्ध डिटेन, समझाइश के बाद पोस्टमार्टम को माने परिजन होटल से एलईडी टीवी चोरी का खुलासा: फरार आरोपी गिरफ्तार