24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में श्रीमती अंजना सुखवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, खेरवाडा व श्रवण दास संत वृताधिकारी वृत वल्लभनगर के सुपरविजन में श्री हुकम सिंह थानाधिकारी, कानोड मय टीम द्वारा क्षेत्र में सनसनी फैला देने वाले ब्लाइंड मर्डर और लूट के मामले का मात्र 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी ईश्वर पिता श्री भरत उम्र 25 साल निवासी गढी, प्रतापगढ हाल कुम्हारो का मोहल्ला, कानोड जिला उदयपुर। को गिरफ्तार किया गया।घटना का विवरणः- पुलिस थाना कानोड पर सूचना मिली कि किसी अज्ञात बदमाश व्यक्ति द्वारा कुम्हारो का मोहल्ला, कानोड में एक वृद्ध महिला का गला काटकर सोने के जेवरात लूट लिए है। जिस पर थानाधिकारी, कानोड मय टीम के तुरन्त मौके पर पहुंचकर जानकरी प्राप्त की तो पता लगा कि महिला का नाम श्रीमती घीसीबाई पत्नी श्री भैरूलाल उम्र 75 साल निवासी कुम्हारो का मोहल्ला, कानोड है तथा उक्त वृद्ध महिला श्रीमती घीसीबाई के परिजन सुरत, गुजरात में रहते है और श्रीमती घीसीबाई घर पर अकेली ही रहती है। वृद्ध महिला श्रीमती घीसीबाई को इलाज हेतु सीएचसी कानोड पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एमबीजीएच उदयपुर रैफर कर दिया गया। एमबीजीएच उदयपुर में उक्त वृद्ध महिला श्रीमती घीसी बाई की दौराने ईलाज मौत हो गई। मृतका श्रीमती घीसीबाई की पुत्री श्रीमती मांगीबाई ने घटना से संबंधित रिपोर्ट पेश की। जिस पर प्रकरण संख्या 67/2026 धारा 103(1), 309(4) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।कार्यवाही विवरणः- गठित टीम द्वारा आसूचना, तकनीकी सहयोग व ह्यूमन इंटेलिजेंस से एक संदिग्ध व्यक्ति को डिटेन कर नाम पता पुछा तो अपना नाम ईश्वर उर्फ ईशु पिता श्री भरत निवासी गढी, प्रतापगढ होकर कानोड में अपना ननिहाल होना बताया। ईश्वर 8-10 दिन पहले ही अपने ननिहाल कानोड आया था। जिसको घटना बारे में गहनता से पुछताछ की गई तो जुर्म करना स्वीकार कर लिया।तरीका वारदातः अभियुक्त ईश्वर का मृतका श्रीमती घीसीबाई के पडौसी घर में ननिहाल है जो ननिहाल में ही रहता है। अभियुक्त ईश्वर श्रीमती घीसी बाई से मिलने के लिए आता जाता रहता था। घटना के दिन अभियुक्त ईश्वर श्रीमती घीसी बाई से मिलने के लिए दिन में 3-4 बजे के लगभग आया। इसके बाद आस पास मौका देखकर दुबारा 10 मिनट बाद घर पर जाकर श्रीमती घीसी बाई के गले में पहना हुआ सोने का मांदलिया लूट लिया। अभियुक्त ईश्वर को लगा कि श्रीमती घीसी बाई ने उसे पहचान लिया है और वह थाने पर रिपोर्ट देकर कार्यवाही करवा सकती है। जिस पर अभियुक्त ईश्वर ने श्रीमती घीसी बाई का चाकू से गला काट दिया और सहानुभुति दिखाने व शक न हो इसलिए आरोपी मृतका श्रीमती घीसी बाई के ईलाज के दौरान आगे पीछे घुमता रहा।गिरफ्तार अभियुक्तः ईश्वर पिता श्री भरत उम्र 25 साल निवासी गढी, प्रतापगढ हाल कुम्हारो का मोहल्ला, कानोड जिला उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्री हुकम सिंह थानाधिकारी, कानोड। श्री पुष्कर लाल हैड कानि. 2652। श्री गोविन्द कानि. 2532। (विशेष भूमिका) श्री रिंकु कुमार कानि. 1724 । श्री चेतनप्रकाश चालक कानि. 2530। (विशेष भूमिका) श्री ओमप्रकाश कानि. 1916। (विशेष भूमिका) श्री दशरथ कानि. 2037। (विशेष भूमिका) श्री सुनिल कानि. 1918। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रदेश में अवैध मदिरा पर कार्रवाई जारी, हजारों लीटर वाॅश एवं मदिरा भट्टियां की नष्ट पुलिस थाना सायरा की कार्रवाई 16 साल से फरार 02 स्थाई वारंटी गिरफ्तार