24 News update उदयपुर। राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (आरजीएचएस) में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामलों पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन महीनों में 51 अस्पतालों को योजना से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 24 अस्पतालों पर कुल 2 करोड़ 96 लाख 48 हजार 353 रुपए की रिकवरी और जुर्माना लगाया गया है। जारी रिपोर्ट में सबसे अधिक ध्यान उदयपुर पर गया है, जहां पारस जेके हॉस्पिटल, डॉ. चौधरी हॉस्पिटल आदि के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।उदयपुर के अस्पतालों में पारस जेके हॉस्पिटल से सबसे अधिक 85 लाख 34 हजार 304 रुपए की रिकवरी की गई है। इसके अलावा डॉ. चौधरी हॉस्पिटल से 6 लाख 5 हजार 259 रुपए की वसूली की गई है। राज्य सरकार की इस कार्रवाई से उदयपुर के निजी अस्पतालों में भी हलचल मच गई है।उदयपुर के अलावा डूंगरपुर के जील हॉस्पिटल से 50 लाख 16 हजार 255 रुपए की रिकवरी की गई है। वहीं जयपुर के महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल पर 70 लाख 45 हजार 71 रुपए, नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर 22 लाख 4 हजार 275 रुपए और अलग प्रकरण में 15 हजार 963 रुपए, अपोलो स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर 18 लाख 77 हजार 422 रुपए, मणिपाल हॉस्पिटल पर 1 लाख 56 हजार रुपए, सोनी हॉस्पिटल पर 5 लाख 95 हजार 438 रुपए, इंडस जयपुर हॉस्पिटल पर 7 हजार 935 रुपए तथा डॉ. सोमेन्द्र डेंटल पर 29 हजार 557 रुपए की रिकवरी की गई।अन्य जिलों में भीलवाड़ा के रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र से 5 लाख 80 हजार 70 रुपए, अजमेर के मार्बल सिटी हॉस्पिटल से 22 हजार 528 रुपए, अलवर के सानिया हॉस्पिटल से 13 हजार 840 रुपए, जोधपुर के श्रीराम सुपर स्पेशियलिटी सर्जिकल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड से 17 हजार 527 रुपए, श्रीगंगानगर के एस.एस. टांटिया हॉस्पिटल से 3 लाख 76 हजार 272 रुपए, झालावाड़ के नून हॉस्पिटल से 24 लाख 14 हजार 571 रुपए, कोटा के एथोस हॉस्पिटल से 10 हजार रुपए, कोटा हार्ट इंस्टीट्यूट से 55 हजार 207 रुपए, जायसवाल हॉस्पिटल से 25 हजार रुपए तथा सीकर के ऋद्धि सिद्धि आई हॉस्पिटल से दो अलग-अलग मामलों में 10-10 हजार रुपए की रिकवरी की गई।सरकार की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 51 अस्पतालों को आरजीएचएस से निलंबित किया गया है। इनमें जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल, सोनी हॉस्पिटल, नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, महावीर जयपुरिया हॉस्पिटल और इंडस जयपुर हॉस्पिटल सहित कुल 9 अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न जिलों के अन्य अस्पतालों पर भी कार्रवाई की गई है।सरकार का कहना है कि आरजीएचएस में पारदर्शिता बनाए रखने और सरकारी धन के दुरुपयोग को रोकने के लिए जांच लगातार जारी रहेगी। अनियमितता पाए जाने पर अस्पतालों के खिलाफ निलंबन, रिकवरी और जुर्माने जैसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जैन सोशल ग्रुप संगम जोन-6 के कार्यक्रम में सदस्यों ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उदयपुर में देखेंगे मेवाड़ की विरासत, 9 से 12 अगस्त तक रहेगा प्रवास