24 News Udpate उदयपुर। भारत की संस्कृति, विरासत और विकास यात्रा को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से विदेश मंत्रालय की ओर से आयोजित परिचयात्मक यात्रा (फैमिलियराइजेशन विजिट) के तहत विभिन्न देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर्स राजस्थान दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल 9 से 12 अगस्त 2026 तक उदयपुर प्रवास पर रहेगा। ट्वंटी फोर न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार विदेश मंत्रालय की सार्वजनिक कूटनीति पहल के तहत आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य विदेशी डिजिटल क्रिएटर्स को भारत की विविधता, विकास गाथा, समकालीन समाज, ऐतिहासिक विरासत और जीवंत संस्कृति से परिचित कराना है, ताकि वे अपने देशों में भारत की सकारात्मक छवि को प्रस्तुत कर सकें। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार बहामास, बारबाडोस, बेलीज, बोलिविया, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, डोमिनिकन रिपब्लिक, इक्वाडोर, जमैका, मैक्सिको, निकारागुआ, पनामा, पेरू, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट एंड ग्रेनेडाइंस, सूरीनाम तथा त्रिनिदाद एंड टोबैगो सहित विभिन्न देशों के 36 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं कंटेंट क्रिएटर भारत यात्रा पर आएंगे। इनके साथ विदेश मंत्रालय के दो मीडिया संपर्क अधिकारी भी रहेंगे।ट्वंटी फोर न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार प्रतिनिधिमंडल 9 अगस्त को नई दिल्ली से उदयपुर पहुंचेगा। उदयपुर प्रवास के दौरान विदेशी मेहमान शहर की ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 10 अगस्त को उदयपुर फोर्ट, पिछोला झील में नौका विहार और बाहुबली हिल्स का भ्रमण प्रस्तावित है।ट्वंटी फोर न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार 11 अगस्त को करणी माता मंदिर (रोपवे यात्रा), बागोर की हवेली की झील किनारे हेरिटेज वॉक, सहेलियों की बाड़ी और विंटेज कार संग्रहालय का भ्रमण कराया जाएगा। 12 अगस्त को चित्तौड़गढ़ का एक दिवसीय दौरा होगा, जिसमें प्रतिनिधिमंडल चित्तौड़गढ़ दुर्ग, संग्रहालय और अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेगा। इसके बाद उदयपुर लौटकर पारंपरिक बाजार में खरीदारी का अनुभव भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन ने विदेशी मेहमानों के स्वागत और व्यवस्थाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कलक्टर कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार पर्यटन विभाग की उप निदेशक शिखा सक्सेना को प्रवास कार्यक्रम के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि यह शहर के टूरिज्म के लिए टर्निंग प्वाइंट होगा। फोरेनर्स को टूरिज्म के लिए अट्रेक्ट करने का अच्छा अवसर है। इससे हमारी अच्छी ब्रांडिंग भी होगी। हम चाहते हैं कि डिपार्टमेंट की ओर से इस स्ट्रेटजिक मूव का देश को व शहर को भरपूर लाभ मिले। हम सब जगह पापुलर होंगे तो पूरी दुनिया से ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट उदयपुर पहुंचेंगे। इनका अनुभव जितना बेहतरीन होगा उतना ही अच्छा लिखेंगे व हमारे बारे में बताएंगे। उदयपुर की इंडस्ट्री के लोग भी कोलाब्रेशन के तहत आगे आएं व परदेसी पामणों को अपने बारे में बताएं। इस बीच नोडल अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि अतिथियों के लिए सभी शिष्टाचार व्यवस्थाएं, पर्यटन स्थलों का समन्वय, सुरक्षा, परिवहन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं नियमानुसार सुनिश्चित की जाएं।विदेशी प्रतिनिधिमंडल के लिए पर्यटन स्थलों पर अंग्रेजी भाषा बोलने वाले गाइड, सुरक्षा व्यवस्था, पूरे दौरे के लिए एक संपर्क अधिकारी तथा वातानुकूलित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रतिनिधिमंडल के उदयपुर प्रवास के बाद 13 अगस्त को जयपुर रवाना होगा, जहां वे हवा महल, जंतर-मंतर, सिटी पैलेस, आमेर किला, जल महल और अल्बर्ट हॉल सहित प्रमुख स्थलों का भ्रमण करेंगे। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।इस अंतरराष्ट्रीय दौरे को उदयपुर पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों तक पहुंच रखने वाले कंटेंट क्रिएटर्स जब उदयपुर की झीलों, महलों, संस्कृति और परंपराओं को अपने अनुभवों के माध्यम से साझा करेंगे तो इससे शहर की अंतरराष्ट्रीय पर्यटन पहचान को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आरजीएचएस में बड़ी कार्रवाई: उदयपुर के अस्पतालों पर भी गिरी गाज, पारस जेके से 85 लाख से ज्यादा की रिकवरी 21वीं विशाल कावड़ यात्रा की तैयारियां शुरू, 17 अगस्त को 11 हजार शिवभक्त करेंगे उभयेश्वर महादेव का जलाभिषेक