24 news update. जयपुर 30 अक्टूबर। राजस्थान में आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन त्रिनेत्र’ के तहत सिरोही जिला पुलिस ने एक बेहद बड़ी और अंतरराज्यीय तस्करों के नेटवर्क पर करारी चोट करने वाली सफलता हासिल की है।जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही डॉ. अजेय सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरोही नरेंद्र कुमार और वृत्ताधिकारी आबूरोड जितेंद्र सिंह राठौड़ के निकटतम सुपरविजन में आबूरोड रीको थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक मिनी ट्रक से 20 किलो 696 ग्राम अवैध अफीम का दूध जब्त कर मध्य प्रदेश निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान ऐसे हत्थे चढ़ा तस्करजानकारी के अनुसार पुलिस थाना आबूरोड रीको थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मावल पुलिस चौकी पर सघन गश्त व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। गुरुवार की शाम को गुजरात सीमा से सटे मावल चौकी पर नाकाबंदी के दौरान राजस्थान नंबर के एक मिनी ट्रक को रोककर संदेह के आधार पर नियमानुसार तलाशी ली गई।ट्रक के केबिन में रखे एक बैग की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में अवैध अफीम पाई गई। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक के कब्जे से 20 किलो 696 ग्राम अफीम जब्त कर मिनी ट्रक को सीज कर दिया।मध्यप्रदेश से गुजरात जा रही थी अफीम की बड़ी खेपपकड़े गए आरोपी की पहचान महादेव प्रजापत (24) पुत्र देवानंद निवासी गाँव धराड़ थाना बिलपान जिला रतलाम (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह अवैध अफीम नीमच (मध्य प्रदेश) से लेकर आ रहा था और इसे सिद्धपुर (गुजरात) में सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और अफीम सप्लाई नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है।इन पुलिसकर्मियों की रही विशेष भूमिकाइस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक भवानी सिंह, कांस्टेबल बाबू सिंह और दिलीप सिंह की विशेष भूमिका रही। टीम में कांस्टेबल ओमप्रकाश मालदेव तथा चालक कांस्टेबल अरुण सिंह भी शामिल रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान में पहली बार रिटायर अग्निवीर को पुलिस कांस्टेबल बनने का मौका, संदीप शर्मा को मिला प्रोविजनल ऑफर पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, कमरे में तीन बच्चे भी मौजूद