500-500 रुपये के 103 जाली नोट बरामद, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त 24 News Update जयपुर 20 फरवरी। राजस्थान में जाली मुद्रा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान को झालावाड़ पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी में बदल दिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में मनोहरथाना पुलिस टीम ने गश्त और नाकाबंदी के दौरान जाली नोटों का चलन करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹500-500 के कुल 103 जाली नोट बरामद किए हैं। एसपी कुमार ने बताया कि सफलता यह कार्रवाई उस समय हुई जब मनोहरथाना थानाधिकारी महेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम दांगीपुरा जोड़ पर मुस्तैदी से नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान अकलेरा रोड की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की और मोटरसाइकिल घुमाने लगे, लेकिन सतर्क पुलिस जाब्ते ने घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही डिटेन कर लिया। संदेह होने पर जब तीनों युवकों की गहनता से तलाशी ली गई, तो उनके पास से भारतीय मुद्रा के ₹500 मूल्य के 103 जाली नोट बरामद हुए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नकली नोटों की खेप और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को ज़ब्त कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कमल सिंह तंवर (30), रामचरण उर्फ कालू तंवर (35) निवासी दांगीपुरा और देवसिंह तंवर (30) निवासी मनोहरथाना के रूप में हुई। इस पूरे मामले में कांस्टेबल तेजाराम की विशेष और सक्रिय भूमिका रही, जिनके इनपुट से इस नेटवर्क को तोड़ना संभव हो सका। फिलहाल थाना झालरापाटन में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन नकली नोटों की छपाई कहाँ हो रही थी और इनके तार और किन-किन गिरोहों से जुड़े हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पुलिस की बड़ी अपील, अपनों से बिछड़े इन 3 चेहरों को ढूंढने में करें मदद खाटूधाम में आस्था का महासमागम : आठ दिवसीय लक्खी फाल्गुन मेले का शुभारंभ, 27 फरवरी को मुख्य एकादशी मेला