24 News Update उदयपुर। किसानों को समय पर और सही कीमत पर यूरिया उपलब्ध कराने के लिए उदयपुर संभाग में प्रशासन ने बड़ी सख्त कार्रवाई की है। यूरिया की कालाबाजारी, काल्पनिक कमी और अनियमित वितरण की शिकायतों पर कृषि विभाग ने 9 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित करते हुए 732 बैग जब्त किए हैं। कहां-कहां हुई कार्रवाई?प्रतापगढ़ जिले में – 4 विक्रेताउदयपुर – 2 विक्रेताबांसवाड़ा – 2 विक्रेताडूंगरपुर – 1 विक्रेताइन विक्रेताओं के खिलाफ जांच में अनियमितताएँ सामने आने पर त्वरित कार्रवाई की गई है। संभाग में कंट्रोल रूम स्थापित – किसानों के लिए हेल्पलाइन जारीयूरिया की उपलब्धता को लेकर किसी तरह का भ्रम या दिक्कत न हो, इसके लिए उदयपुर संभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।किसान अब किसी भी प्रकार की समस्या, शिकायत या अनियमितता की जानकारी सीधे संभाग स्तर पर दे सकते हैं। कंट्रोल रूम संपर्क नंबर📞 9772346190(सहायक निदेशक कृषि, उदयपुर संभाग) Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुखर्जी चौक में नगर निगम की कार्रवाई, अतिक्रमण हटाया, सब्जी मंडी से बकरियाँ जब्त सूरजपोल में हज़रत अब्बा हज़ूर लंगर कमेटी की नई रसोई का उद्घाटन