रेप प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई नहीं करने की एवज में मांगी थी रकम, ऑर्बिट रिसॉर्ट पार्किंग से दबोचा उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर ने रविवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनील बिश्नोई को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी एएसआई पर रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसीबी के अनुसार आरोपी एएसआई शिकायतकर्ता पर लगातार दबाव बना रहा था। रिश्वत नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने और कार्रवाई करने की धमकियां भी दी जा रही थीं। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद ब्यूरो ने सत्यापन कर ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता ने आरोपी एएसआई को रकम लेने के लिए शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में बुलाया। रविवार शाम करीब 4:30 बजे जैसे ही आरोपी ने एक लाख रुपए की रिश्वत ली, पहले से जाल बिछाकर बैठी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक महिला ने रेप की कोशिश और छेड़छाड़ के आरोप में थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन मामले में एफआईआर दर्ज करने के बजाय शिकायत को लंबित रखा गया। आरोप है कि केस दर्ज नहीं करने की एवज में एएसआई द्वारा रिश्वत मांगी गई। पहले भी विवादों में रह चुका है आरोपी गौरतलब है कि सुनील बिश्नोई इससे पहले भी विवादों में रह चुका है। सितंबर 2025 में सुखेर थाने में तैनाती के दौरान आरडीएक्स क्लब एंड बार में ग्राहकों के साथ बाउंसर्स द्वारा मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगे थे। उस प्रकरण में लापरवाही सामने आने पर तत्कालीन एसपी ने उसे हटाकर डीएसपी ऑफिस वेस्ट में अटैच कर दिया था। इसके बाद आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई थी। वहीं अक्टूबर 2025 में एक अन्य मामले में लापरवाही पाए जाने पर उसे लाइन हाजिर किया गया था। अब एसीबी की कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। प्रकरण में सामने आया कि परिवादी की एक युवती के साथ सामान्य विवाद और कहासुनी हुई थी। आरोप है कि इसी मामले को आधार बनाकर प्रतापनगर थाने में तैनात एएसआई सुनील बिश्नोई, कांस्टेबल शंकरलाल तथा कांस्टेबल बनवारीलाल ने परिवादी को थाने बुलाकर उस पर दबाव बनाया। पुलिसकर्मियों ने उसे डराया कि युवती उसकी खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराने वाली है। आरोपियों ने मामला दबाने और दोनों पक्षों में राजीनामा करवाने की एवज में शुरुआत में 3 लाख रुपए की मांग की। बाद में बातचीत और मिन्नतों के बाद सौदा 1 लाख 30 हजार रुपए में तय हुआ। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से कर दी। गोपनीय सत्यापन के दौरान आरोपी एएसआई ने 25 हजार रुपए एडवांस के रूप में ले लिए, जबकि शेष 1 लाख रुपए लेने के लिए रविवार को उसे एक रिसोर्ट की पार्किंग में बुलाया, जहां एसीबी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 24 News Update 16 05 2026 Epaper-39 ई-पेपर पढ़ने के लिये लिंक को ओपन कर PDF डाउनलोड करें केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेंध लगाने वाली ‘बागरिया गैंग’ का पर्दाफाश, 8.75 लाख के जेवर-नकदी बरामद