24 News Upadte उदयपुर। जय महेश प्रगति सेवा संस्थान, महेश सेवा समिति, महेश महिला परिषद एवं महेश नवयुवक मंडल, हिरण मगरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महेश नवमी महोत्सव-2026 के अंतर्गत शनिवार को पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन सुबह 7 बजे अपेक्स स्पोर्ट्स एकेडमी (आर्ची लवनेश अपार्टमेंट के पीछे, गीतांजलि हॉस्पिटल के पास) में किया गया।प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी एवं प्रबुद्ध व्यवसायी प्रमोद माहेश्वरी, विजयकृष्ण राठी, कैलाश झंवर, विपिन माहेश्वरी, देवेंद्र मालीवाल तथा महेश महिला परिषद की अध्यक्ष मंजू गांधी ने किया।क्रिकेट प्रतियोगिता में समाज की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं। इनमें राज रॉयल्स, हाउस ऑफ फ्यून्स स्ट्राइक्स, प्रोमेटक लायंस, जेपी पैंथर्स, तिरुपति सुपर किंग्स, आरएमईएस वॉरियर्स, अनुभव नाइट राइडर्स और झंवर स्मैशर्स शामिल हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया।संस्थान के अध्यक्ष रमेशचंद्र पोरवाल एवं सचिव गोपाललाल चंडक ने बताया कि महेश नवमी महोत्सव के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बड़ी संख्या में समाजजन भी अपेक्स स्पोर्ट्स एकेडमी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एडीजे राहुल चौधरी ने किया उप कारागृह झाड़ोल का निरीक्षण आचार्य अभयदेव सूरीश्वर व आचार्य मोक्षरत्न सूरीश्वर महाराज का मालदास स्ट्रीट आराधना भवन में हुआ मंगल प्रवेश