24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। पद्म विभूषण से सम्मानित महाराजा डॉ. कर्णसिंह दोपहर 2.45 बजे नई दिल्ली से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेगे। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत ने बताया कि डॉ. कर्णसिंह दो दिन तक उदयपुर में रहेंगे, जहॉ वे शहर के विभिन्न समारोहों में शिरकत करेंगे। प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि सिंह एयरपोर्ट से सीधे डबोक विद्यापीठ परिसर में पहुंचेगे, जहॉ सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन भवन के जीर्णोद्वार का लोकार्पण करेंगे। अध्यक्षता कुलाधिपति भंवर लाल गुर्जर करेंगे। मंगलवार को प्रो. सारंगदेवोत ने समारोह से सम्बंधित तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये। समारोह में विद्यापीठ कार्यकर्ताओं के अलावा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। गुरूवार को डॉ. कर्णसिंह प्रातः 10 बजे भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे जहॉ पीएचडी उपाधिधारकों को उपाधि एवं उत्कृष्ट विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से नवाजेगें। डॉ. सिंह शुक्रवार दोपहर 3़.20 बजे वायुयान से पुनः दिल्ली प्रस्थान करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वल्लभनगर विधायक डांगी के जन्मदिवस पर उमड़ा कार्यकताओं का जनसैलाब, केबिनेट मंत्री खराड़ी, राज्य मंत्री गौतम ने विधायक आवास पहुंचकर दी शुभकामनाएं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा को उदयपुर शहर और देहात कांग्रेस की जिम्मेदार