24 News Update उदयपुर। शहर के चेटक सर्किल स्थित पलटन मस्जिद चौक में रविवार को मददगार हिंदुस्तानी टीम द्वारा रक्तदान शिविर और निःशुल्क आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे तक चला।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और दवाइयाँ उपलब्ध कराना और रक्तदान के माध्यम से आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करना था।कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर और आयुर्वेदिक स्टाफ ने उपस्थित लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की। लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक हर्बल काड़ा और दवाइयाँ भी वितरित की गई। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी जानकारी भी दी गई।रक्तदान शिविर में महाराणा भोपाल हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया। संग्रहित रक्त को जरूरतमंद और इमरजेंसी मरीजों तक पहुँचाया जाएगा।मददगार हिंदुस्तानी टीम ने सभी रक्तदाताओं और मेडिकल स्टाफ का सम्मान किया। टीम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। टीम के संस्थापक मोहम्मद इस्लाम शेख अशरफी ने बताया कि यह आयोजन उनके दिवंगत पिता की याद में और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल फरवरी माह में किया जाता है।शिविर में शामिल हुए समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों का भी टीम की ओर से सम्मान किया गया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कार्बन क्रेडिट से आय प्राप्त करने वाली देश की पहली पंचायत बनेगी पिपलांत्री ग्रीन पीपल सोसाइटी ने टेरा ब्लू कम्पनी के साथ किया एमओयू पुलिस थानों के CCTV फुटेज देने होंगे RTI में, स्टेट क्राइम रिकार्ड्स ब्यूरो का आदेश