24 News Update उदयपुर। शहर के चेटक सर्किल स्थित पलटन मस्जिद चौक में रविवार को मददगार हिंदुस्तानी टीम द्वारा रक्तदान शिविर और निःशुल्क आयुर्वेदिक मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होकर दोपहर 2:30 बजे तक चला।
शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श और दवाइयाँ उपलब्ध कराना और रक्तदान के माध्यम से आपातकालीन आवश्यकताओं को पूरा करना था।
कार्यक्रम में शामिल डॉक्टर और आयुर्वेदिक स्टाफ ने उपस्थित लोगों की शुगर और ब्लड प्रेशर जांच की। लोगों को निःशुल्क आयुर्वेदिक हर्बल काड़ा और दवाइयाँ भी वितरित की गई। शिविर में आए लोगों को स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी जानकारी भी दी गई।
रक्तदान शिविर में महाराणा भोपाल हॉस्पिटल ब्लड बैंक टीम ने रक्त संग्रह किया। संग्रहित रक्त को जरूरतमंद और इमरजेंसी मरीजों तक पहुँचाया जाएगा।
मददगार हिंदुस्तानी टीम ने सभी रक्तदाताओं और मेडिकल स्टाफ का सम्मान किया। टीम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर धन्यवाद ज्ञापित किया। टीम के संस्थापक मोहम्मद इस्लाम शेख अशरफी ने बताया कि यह आयोजन उनके दिवंगत पिता की याद में और पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए हर साल फरवरी माह में किया जाता है।
शिविर में शामिल हुए समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों का भी टीम की ओर से सम्मान किया गया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



















