उदयपुर। अम्बामाता थाना पुलिस ने दिनदहाड़े हुई करीब एक लाख रुपये की ऑनलाइन लूट की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल और धारदार चाकू भी बरामद कर लिया है। प्रार्थी ने रिपोर्ट दी थी कि तीन युवक पल्सर बाइक से उसका पीछा करते हुए उसे रोककर फतहपुरा क्षेत्र में ले गए। वहां चाकू दिखाकर धमकाया और सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके मोबाइल से जबरन 99 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पश्चिम राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, आसूचना संकलन और लगातार दबिश देकर आरोपियों की पहचान कर विजेश उर्फ गोलू, जय सिंह और गौरव उर्फ गोरू को डिटेन किया। पूछताछ में आरोपियों ने बाइक से रोककर चाकू की नोक पर लूट की वारदात स्वीकार की। बाद में उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मुख्य आरोपी विजेश उर्फ गोलू थाना सुखेर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट सहित 21 प्रकरण दर्ज हैं। दूसरे आरोपी जय सिंह के संबंध में प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वह एमडी (स्मैक) नशे की लत के कारण वारदात में शामिल हुआ। तीसरे आरोपी गौरव उर्फ गोरू के खिलाफ भी हत्या के प्रयास व लूट सहित चार प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस टीम में थानाधिकारी दलपत सिंह राठौड के साथ अमजद खान, किशन सिंह, भरत सिंह, विमल कुमार, नरेन्द्र जाखड़, राजकमल, फिरोज खान (चालक), धर्मपाल, गजराज, कुलदीप सिंह और लोकेश रायकवाल (साइबर सेल) शामिल रहे। नोट : यह चित्र केवल सांकेतिक है इसका वास्तविक घटना से कोई संबंध नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर फाइल्स : ब्लैकमेल के आरोप में गिरफ्तार अधिवक्ता विशाल गुर्जर की जमानत खारिज ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत घासा पुलिस की कार्रवाई, 2 किलो 49 ग्राम गांजा जब्त