24 News Update उदयपुर। क्षेत्रीय कृषि मेला-2026 एवं फल-फूल-सब्जी प्रदर्शनी के दौरान महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के तत्वावधान में अखिल भारतीय समन्वित कृषि प्रणाली परियोजना द्वारा एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल का सजीव प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी का अवलोकन केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, कुलगुरु डॉ. प्रताप सिंह सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने किया। इस अवसर पर परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. हरि सिंह ने किसानों को एकीकृत कृषि प्रणाली के विभिन्न घटकों—फसल उत्पादन, बागवानी, पशुपालन, मुर्गीपालन, मछली पालन, जैविक अपशिष्ट प्रबंधन और संसाधन पुनर्चक्रण—की जानकारी दी। डॉ. हरि सिंह ने बताया कि एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने से एक हेक्टेयर क्षेत्र से लगभग 2.30 लाख रुपये तक की अतिरिक्त शुद्ध आय और 474 मानव-दिवस का रोजगार सृजन संभव है। मेले के दौरान पांच जिलों से आए 2000 से अधिक किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों ने मॉड्यूल का अवलोकन किया। किसानों ने इस प्रणाली को खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में उपयोगी बताया। यह जानकारी रामनारायण कुम्हार, मीडिया प्रकोष्ठ व सह जन संपर्क अधिकारी ने दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एशियन लैक्रोज में स्वर्ण पदक विजेता उदयपुर के खिलाड़ियों का सम्मान RTF फाइनेंशियल सर्विसेज में POSH अधिनियम पर जागरूकता सत्र