24 News Udpate उदयपुर। RTF फाइनेंशियल सर्विसेज प्रा. लि. में कार्यस्थल पर सुरक्षित व संवेदनशील वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से POSH अधिनियम–2013 पर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। सत्र की मुख्य वक्ता डॉ. राजश्री गांधी ने कर्मचारियों को अधिनियम की भावना, कानूनी प्रावधानों, अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी।डॉ. गांधी ने सम्मानजनक व्यवहार, अनुचित आचरण की पहचान, आंतरिक शिकायत समिति (ICC), शिकायत प्रक्रिया व गोपनीयता पर प्रकाश डाला। कर्मचारियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से व्यावहारिक समझ विकसित की। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक श्ववेक दलावत ने डॉ. गांधी का आभार व्यक्त किया। RTF प्रबंधन ने सत्र को उपयोगी व प्रेरक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता जताई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation क्षेत्रीय कृषि मेला-2026 में एकीकृत कृषि प्रणाली मॉड्यूल का सजीव प्रदर्शन नई सेंट्रल जेल : 100 एकड़ में बनेगी हाई-सिक्योरिटी जेल, क्षमता होगी दोगुनी से भी ज्यादा