24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड द्वारा नेत्रदान महादान के संकल्प को साकार करते चित्तौड़गढ़ निवासी दिवंगत श्री मदनलाल नामधर के पुत्र रविंद्र, प्रहलाद, शरद नामधर ने दुख कि इस घड़ी में राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब निम्बाहेड़ा गोल्ड द्वारा नेत्रदान का पुनीत एवं प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कियाज्ञात रहे दिवंगत मदन लाल नामधर ने अपने जीवन काल में नेत्रदान का संकल्प ले रखा थाक्लब के आई डोनेशन चेयरमैन डॉ. आर.आर. बिश्नोई ने बताया कि यह इस सत्र का 12वां एवं क्लब द्वारा करवाया गया कुल 25वाँ नेत्रदान है।गोमाबाई नेत्रालय नीमच के डॉ. घनश्याम पांडे व के एल मालू द्वारा नेत्र उत्साहित कर प्रत्यारोपण हेतु सुपुर्द किए गए।नेत्रदान कार्यक्रम लायन राजेंद्र जारौली,लायंस क्लब नीमच सेंट्रल का सहयोग रहाइस अवसर पर गोल्ड क्लब के अध्यक्ष लायन विक्रमादित्य खेरोदिया,उपाध्यक्ष लायन अभिषेक सोनी, लायन नितेश शर्मा,लायन लायन मनोहर वासवानी,लायन कैलाश लड्ढा सहित क्लब सदस्य उपस्थित थेसभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नामधर परिवार के इस पुण्य कार्य हेतु साधुवाद व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव सुखविंदर सिंह जी रंधावा का जन्मदिन निंबाहेड़ा में उत्साहपूर्वक मनाया’ सर्राफा व्यापारियों को नाजायज परेशान करने के संबंध में ज्ञापन