24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)सर्राफा संघ निंबाहेड़ा द्वारा सर्राफा व्यापारीयों को नाजायज परेशान करने के संबंध में दो ज्ञापन विधायक श्रीचंद कृपलानी व कोतवाली थाना अधिकारी रामसुमेर मीणा को सौपा गया, विधायक श्रीचंद्र कृपलानी को ऊपरना ओढाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत अभिनंदन किया गया। सर्राफा व्यापारीयों की विभिन्न प्रकार की समस्याओ को विस्तार से बताई गई। जिस पर विधायक कृपलानी ने त्वरित सीआई मीणा को सर्राफा व्यापारियों की हर संभव सहायता करने का निर्देश दिया। सर्राफा संघ निम्बाहेड़ा नें सर्राफा अध्यक्ष पुष्कर सोनी के नेतृत्व मै सीआई रामसुमेर मीणा से पुलिस थाने मै शिष्टाचार भेंट कर ज्ञापन सौपकर सीआई ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों को नाजायज परेशान करने वाले छद्म ग्राहकों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जाएगी । सर्राफा संघ निंबाहेड़ा अध्यक्ष सोनी ने बताया कि वर्तमान में सोना व चांदी के भाव बढ़ने से जो ग्राहक 10 से 15 वर्ष पूर्व रकम गिरवी रखकर गए थे व उन्होंने बाद में आकर रकम बेच दी या छुड़ा कर ले गए, या मूल रकम से मूलधन व ब्याज ज्यादा होने के कारण इतने वर्षों तक आए ही नहीं व मौखिक व लिखित रूप से उन्होंने रकम काम में लेने की बात व्यापारियों को कहीं ऐसे ग्राहक भी भाव बढ़ने से अब 10 से 15 वर्षों बाद पुनः अपने जेवर की मांग कर रहे हैं जो अब उपलब्ध नहीं है व सर्राफा व्यापारियों की दुकानों पर 10 से 15 की संख्या में आकर गाली-गलौज करते हैं हाथापाई करते हैं व जान से मारने की धमकी देते हैं, व झूठे मामलों में फसाने की धमकी देते हैं ! ऐसे मामलों में व्यापारियों को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने ऐसे फर्जी प्रकरणों को त्वरित निस्तारण करने के लिए थाना अधिकारी से मांग की गई, व सर्राफा बाजार में दिन व रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई थानाधिकारी ने ऐसे नाजायज परेशान करने वाले छद्म व झूठे ग्राहकों के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने की बात कहीं व तुरंत 112 नंबर डायल कर पुलिस सहायता लेने की बात कही सर्वप्रथम सर्राफा संघ अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारीयों द्वारा थानाधिकारी सीआई मीणा का ऊपरना पहनाकर व पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्राफा संघ निम्बाहेड़ा संरक्षक गोविंद लाल सोनी, गोपाल लाल सोनी, केसरी मल सिरोहिया, दिलीप नागोरी,बंसीलाल सोनी, सुनील मोदी, कैलाश सोनी महामंत्री रितेश नाहर, उपाध्यक्ष विष्णु सोनी, कुलदीप नाहर,सुनील सोनी, बालकिशन सोनी, कन्हैयालाल सोनी, सचिव राजेश ढेलावत, सह सचिव दिलीप सोनी कोषाध्यक्ष अनिल सिरोहीया वरिष्ठ सदस्य संजय सोनी, धर्मवीर सोनी, कमल सोनी,चंद्रप्रकाश सोनी, प्रकाश सोनी,नारायण सोनी, ओमप्रकाश सोनी, कृष्णप्रकाश धुत, चांदमल लखारा संगठन मंत्री सत्यनारायण सोनी मंत्री राहुल नागोरी, कपिल सिरोहीया, विकास सोनी, अमित सोनी, शांतिलाल सोनी, जीतेन्द्र लखारा, दीपक सोनी, श्रीचंद वच्छानी, अर्जुन सोनी, राजकुमार सोनी, लोकेश सोनी, महावीर सोनी, नीलेश सोनी, बिट्टू सोनी,कर्नल सोनी, संतोष मराठा उपस्थित थे साथ ही बिनोता व आसपास के गांव से कैलाश सोनी, विष्णु सोनी, हिम्मत सोनी, भेरूलाल सोनी साथ ही सर्व व्यापार मण्डल निम्बाहेड़ा के वरिष्ठ सदस्य अशोक भराड़िया, जयदीप लोढ़ा, धीरज टांक, राहुल भराड़िया व कई गण मान्य व्यापारी उपस्थित थे! बहुत ही सोहाद्र पूर्ण वातावरण में मीटिंग का समापन हुआ।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading