24 News Update उदयपुर। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने होटल से एलईडी टीवी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पुत्र धनराज मीणा, निवासी दौलतपुरा पिराना, थाना डूंगला को न्यायालय में पेश किया। इससे पहले इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, भीलखेड़ा निवासी महेश पुत्र गौरीशंकर बंजारा ने 2 मार्च 2026 को मंगलवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी होटल दीप पैलेस के कमरा नंबर 105 से अज्ञात बदमाशों ने रात के समय एक एलईडी टीवी चोरी कर लिया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 27/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जां च के दौरान पहले आरोपी सतीश कुमार पुत्र सुरेश मीणा, निवासी नौगांव, थाना मंगलवाड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फरार चल रहे दूसरे आरोपी बाबूलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में मंगलवाड़ थानाधिकारी भगवानलाल, उप निरीक्षक श्यामलाल, टंवर सिंह, जमनालाल और सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बड़ा बदलाव, सर्दी की छुट्टियां 1 से 10 जनवरी तक, नए शैक्षणिक सत्र में 121 दिन अवकाश, 244 दिन स्कूल चलेंगे जरगाजी नया स्थान पर होगी विशाल भजन संध्या, पद्मश्री प्रहलाद सिंह टिपानिया देंगे प्रस्तुति