Site icon 24 News Update

होटल से एलईडी टीवी चोरी का खुलासा: फरार आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने होटल से एलईडी टीवी चोरी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बाबूलाल पुत्र धनराज मीणा, निवासी दौलतपुरा पिराना, थाना डूंगला को न्यायालय में पेश किया। इससे पहले इस मामले में एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार, भीलखेड़ा निवासी महेश पुत्र गौरीशंकर बंजारा ने 2 मार्च 2026 को मंगलवाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि उनकी होटल दीप पैलेस के कमरा नंबर 105 से अज्ञात बदमाशों ने रात के समय एक एलईडी टीवी चोरी कर लिया था। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 27/2026 दर्ज कर जांच शुरू की। जां च के दौरान पहले आरोपी सतीश कुमार पुत्र सुरेश मीणा, निवासी नौगांव, थाना मंगलवाड़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद फरार चल रहे दूसरे आरोपी बाबूलाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में मंगलवाड़ थानाधिकारी भगवानलाल, उप निरीक्षक श्यामलाल, टंवर सिंह, जमनालाल और सुनील कुमार की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version