24 NewsUpdate उदयपुर.- करीब 2 माह पूर्व बाघपुरा थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, बारी से चोरी हुए एलईडी टीवी के मामले में बाघपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार संपत्ति संबंधी अपराधों का शीघ्र खुलासा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी और बरामदगी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (खेरवाड़ा) अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी (झाड़ोल) नेत्रपाल सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी वेलाराम के नेतृत्व में बाघपुरा पुलिस टीम ने इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी हुआ एलईडी टीवी भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
चन्दु (पुत्र श्री बंशीलाल, निवासी बारी, थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर)
प्रेम प्रकाश उर्फ पिरू (पुत्र श्री नान, निवासी बारी, थाना बाघपुरा, जिला उदयपुर)
पूर्व में बाल अपचारी की गिरफ्तारी
मामले में पहले ही एक बाल अपचारी को डिटेन किया जा चुका है। प्रकरण में अभी भी अग्रिम अनुसंधान जारी है, और अन्य संभावित संलिप्त अभियुक्तों की पहचान की जा रही है।
टीम प्रभारी और सदस्य
वेलाराम, थानाधिकारी, बाघपुरा
हेमेन्द्र, सहायक उप निरीक्षक
सुरेन्द्र सिंड, कानि. 2548
राजेन्द्र, कानि. 1817
लोकेश रायकवाल, कानि. साइबर सैल, उदयपुर
सरकारी स्कूल से एलईडी टीवी चोरी का मामला सुलझा – 2 अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements
