24 news Update दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट की ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एक वकील का कथित अश्लील और अनैतिक व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में वकील एक महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचते और किस करने की कोशिश करते दिख रहा है। घटना 14 अक्टूबर की बताई जा रही है।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हुई घटनाजानकारी के अनुसार, कोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई के दौरान केस से जुड़े सभी लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। जज के आने का इंतजार करते समय वकील अपने कमरे में कोर्ट की पोशाक में बैठे थे। अचानक वकील ने सामने खड़ी महिला का हाथ पकड़कर उसे अपनी ओर खींचने की कोशिश की। वीडियो में महिला हिचकिचाती है और विरोध करने की कोशिश करती है। वकील फिर भी उसे पास खींचते हैं और हल्की किस करने का प्रयास करते हैं, जिसके बाद महिला पीछे हट जाती है।सोशल मीडिया पर वायरलवीडियो में दिख रहा है कि वकील और महिला दोनों की पहचान की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हादसे से कुछ घंटे पहले जैसलमेर बस अग्निकांड का स्टेटस लगाया, लिखा-—‘जिंदगी का कोई भरोसा नहीं’”, और….स्कॉर्पियो-ट्रेलर टक्कर में 4 युवक जिंदा जल गए डिप्टी सीएम दीया कुमारी के निर्देश पर सख्त कदम, सीडीपीओ का ट्रांसफर, कर्मचारियों को किया बहाल