24 News Update उदयपुर। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के सभागार में चिकित्सक एवं कवि डॉ. पीयूष गर्ग के प्रथम कविता संग्रह ‘एक कविता सुनोगे’ का साहित्यिक समारोह में लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ. पीयूष गर्ग ने अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया।कविता संग्रह का लोकार्पण करते हुए प्रो. श्रीनिवासन अय्यर ने कहा कि अग्नि और कवि दोनों का कार्य समाज को नई ऊर्जा देना है। उन्होंने कहा कि केवल संवेदनशील व्यक्ति ही सार्थक कविता की रचना कर सकता है।लोककला मर्मज्ञ डॉ. लईक हुसैन ने कहा कि डॉ. पीयूष ने अपनी कविता ‘रंगमंच’ के माध्यम से रंगमंच की अनुभूति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया है, जो एक सच्चे कवि की पहचान है।मुख्य अतिथि जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल के ग्रुप निदेशक डॉ. आनंद झा ने कहा कि संघर्षों से प्राप्त अनुभव ही कविता को सार्थक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि एक चिकित्सक और रचनाकार दोनों का आधार मानवीय संवेदनाएं हैं, और डॉ. पीयूष का व्यक्तित्व इन्हीं मूल्यों से परिपूर्ण है।अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ गीतकार एवं कवि डॉ. किशन दाधीच ने कहा कि कविता केवल पढ़ने या सुनने की वस्तु नहीं, बल्कि वह दवा की तरह मनुष्य को मानसिक शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करती है।डॉ. हेमेन्द्र चंडालिया ने विश्व के प्रमुख राजनीतिक विचारकों की कविताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्ल मार्क्स और माओत्सेतुंग जैसे विचारकों की कविताओं में भी गहरा भावबोध मिलता है।भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य डॉ. हुसैनी बोहरा ने कविता संग्रह की विस्तृत समीक्षा प्रस्तुत करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं से ओतप्रोत बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्ररेखा ने किया, जबकि आभार डॉ. रचना गर्ग ने व्यक्त किया। समारोह में साहित्यकार इकबाल सागर, श्रद्धा मुर्डिया सहित शहर के साहित्यकार, चिकित्सक, परिवारजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्य पावरलिफ्टिंग में उदयपुर का दम, छह पदकों के साथ बढ़ाया मान प्रो. वसीम खान को ‘होरेस मान अवॉर्ड फॉर एजूकेशनल लीडरशिप’ से सम्मानित, बोले- नई पीढ़ी पर निवेश ही भारत को बनाएगा विश्व शक्ति