24 News Update उदयपुर। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल फतहसागर झील के आसपास स्थित पहाड़ियों पर भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। जियोसाइंटिस्ट्स सोसायटी ऑफ राजस्थान (GSR) के अनुभवी भूविज्ञानियों और इंजीनियरिंग जियोलॉजिस्ट्स की टीम ने हाल ही में फतहसागर की रपट से सटी पहाड़ियों का विस्तृत निरीक्षण कर इस खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है।टीम के वरिष्ठ भू-विज्ञानी वी.पी. शर्मा और राजेश शर्मा के अनुसार निरीक्षण में पाया गया कि रपट के पास स्थित पहाड़ी चट्टानों में सड़क के समानांतर गहरी दरारें विकसित हो चुकी हैं। इन दरारों के कारण चट्टानों के टूटकर सड़क या सीधे फतहसागर झील में गिरने की आशंका कई गुना बढ़ गई है, जिससे किसी भी समय दुर्घटना होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।विशेषज्ञों ने बताया कि यह क्षेत्र भारत की अत्यंत प्राचीन चट्टानों का हिस्सा है, जो भू-वैज्ञानिक प्रक्रियाओं—जैसे भूकंप और पर्वत निर्माण—के दौरान कमजोर हो चुकी हैं। अरावली पर्वतमाला के समानांतर विकसित इन दरारों ने चट्टानों की संरचना को और अधिक अस्थिर बना दिया है। खास बात यह है कि ये दरारें सड़क के समानांतर हैं, जिससे गिरने वाले पत्थरों का सीधा असर सड़क पर पड़ सकता है।रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में वर्षा की मात्रा बढ़ने के कारण दरारों के भीतर अधिक पानी समा रहा है, जिससे चट्टानों के दरकने और फिसलने की आशंका और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों और सुबह-शाम सैर करने वालों ने भी कई बार छोटे पत्थरों के गिरने की घटनाएं देखी हैं।गौरतलब है कि इस स्थान पर पूर्व में भी पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं। वर्ष 2012 में भारतीय भूविज्ञान सर्वेक्षण (GSI) द्वारा तत्कालीन जिला प्रशासन को रिपोर्ट सौंपकर इस खतरे के प्रति आगाह किया गया था, लेकिन अब स्थिति और अधिक संवेदनशील होती नजर आ रही है।जियोसाइंटिस्ट्स सोसायटी ऑफ राजस्थान ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से अपील की है कि मानसून से पहले युद्धस्तर पर सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि संभावित दुर्घटनाओं से आमजन और संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नगर निगम ने बदला सफाई कर्मचारियों का टाइम टेबल, अब सुबह 6 से 11 बजे तक ही होगा काम, स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला अवैध शराब के खिलाफ सख्त एक्शन: प्रदेशभर में हजारों लीटर वॉश नष्ट, भट्टियां तोड़ी, कई गिरफ्तार