24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं वरिष्ठ नेता दिनेश खोडनिया के नेतृत्व में डूंगरपुर जिले के कांग्रेस नेताओं ने जयपुर पहुंचकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी महासचिव एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से भेंट की।
इस दौरान नेताओं ने आगामी पंचायती राज चुनावों से पूर्व वागड़ अंचल के दौरे का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि चुनाव से पहले डूंगरपुर–बांसवाड़ा जिलों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
दिनेश खोडनिया के नेतृत्व में हुई इस मुलाकात में पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामणिया, विधायक रमीला खडिया, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रियकांत पण्ड्या, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष भरत नागदा, संगठन महासचिव कृष्णराज सिंह चौहान, विधायक प्रत्याशी राकेश रोत, कैलाश रोत, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेंद्र खोडनिया, गौरव यादव, जयकृष्ण मीणा, संजय सारगिया, गौतम पण्ड्या (लीलवासा) और रमेश असावत सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ नेतृत्व को वागड़ क्षेत्र की राजनीतिक स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि पंचायती राज चुनावों में संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और जनसंपर्क को मजबूत करने की आवश्यकता है। नेताओं का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के दौरे से स्थानीय मुद्दों को धार मिलेगी और कांग्रेस को चुनावी बढ़त हासिल होगी।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.